फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The scourge of NGT in Delhi strictly baghpat

दिल्ली में एनजीटी की सख्ती से बागपत की आफत

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User बागपत/ब्यूरो/ अमर उजाला
बागपत/ब्यूरो/ अमर उजाला Published by: Anonymous User Updated Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
The scourge of NGT in Delhi strictly baghpat
दिल्ली को प्रदूषण मुक्त करने के लिए एनजीटी ने सख्ती की तो दिल्ली प्रशासन ने भारी वाहन बागपत की ओर मोड़ दिए। बागपत में न सिर्फ एक माह में ही सड़कों की हालत खराब हो गई, बल्कि सड़क दुर्घटनाएं बढ़ गईं और बागपत जामनगर में तब्दील हो गया।
विज्ञापन


बागपत के अफसरों के मना करने के बावजूद दिल्ली के अफसर ने यह कदम उठाया। इससे यहां के अफसर काफी टेंशन में है। दिल्ली से होकर गुजरने वाले भारी वाहनों को 1 नवंबर से दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। भारी वाहनों का रूट हरियाणा से बागपत होते हुए लोनी, बोपरा से गुजारा जा रहा है। इसी रास्ते से बागपत होते हुए हरियाणा की ओर भी वाहन निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन


नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की सख्ती के बाद यह कदम दिल्ली को प्रदूषण मुक्त करने के लिए उठाया गया है। इससे बागपत पूरी तरह से बेहाल हो गया है। वाहनों के भार से यहां की सड़कों का तो जैसे कचूमर ही निकल गया है। यहां की सड़कों पर अब वाहनों तो दूर, पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। पहले की अपेक्षा सड़क पर दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ गई है। हर समय रोड पर जाम लगने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी वाहन हरियाणा की ओर आने और जाने के लिए बागपत का रास्ता ही अख्तियार करने लगे हैं। जिससे बागपत के गौरीपुर मोड़, राष्ट्रवंदना चौक, लोनी, मेरठ रोड पर बालैनी पुल, जानी पुल पर जाम लगने लगा है। रविवार को गौरीपुर मोड़ पर पूरे दिन भयंकर जाम लगा रहा। गौरीपुर मोड़ से निवाड़ा पुल तक, दिल्ली रोड पर कलक्ट्रेट तक और बड़ौत रोड पर नेथला मोड़ तक जाम लगा रहा। कई वाहनों का तो रूट डायवर्जन कर नेथला-निनाना मार्ग से निकालना पड़ा।
यह है मामला
बागपत। पुलिस के मुताबिक दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए 24 जून 2015 को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की देखरेख में दिल्ली, हरियाणा और यूपी के पुलिस अफसरों की मीटिंग हुई थी। उसमें दिल्ली को प्रदूषण मुक्त करने के लिए दिल्ली पुलिस को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए थे।

दिल्ली पुलिस ने कार्य योजना बनाई कि दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहनों को यूपी और हरियाणा से निकाला जाए। इसके लिए दोनों राज्यों के पुलिस अफसरों से सुझाव मांगा गया। बागपत पुलिस के अफसरों ने बताया कि यहां की सड़कें पूरी तरह से जर्जर है।


सड़कों की चौड़ाई भी बेहद कम है। यूपी-हरियाणा को जोड़ने वाले यमुना के पुल की हालत भी ठीक नहीं है। ऐसी स्थिति में यदि दिल्ली के वाहन बागपत में प्रवेश करेंगे तो उससे समस्या बढ़ जाएगी। बागपत के अधिकारियों द्वारा मना करने के बावजूद दिल्ली पुलिस के अफसरों ने भारी वाहनों का प्रवेश दिल्ली में बंद कर उनको बागपत की ओर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed