{"_id":"69fc8914819e31fbd008183d","slug":"the-sanatan-prahari-samman-ceremony-will-be-held-in-baraut-on-may-10-baghpat-news-c-28-1-bpt1003-151304-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बड़ौत में 10 मई को होगा सनातन प्रहरी सम्मान समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बड़ौत में 10 मई को होगा सनातन प्रहरी सम्मान समारोह
विज्ञापन
- जिले के 551 मंदिरों के पुजारियों, गुरूकुल के विद्यार्थियों, आचार्य व समाज सेवियों को किया जाएगा सम्मानित
फोटो संख्या 5
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ 10 मई को नगर में सनातन प्रहरी सम्मान समारोह आयोजित करेगा। इस समारोह में जिले के 551 मंदिरों के पुजारियों, मेधावी व गुरुकुल के विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरडी शर्मा ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।
आरडी शर्मा ने कोताना रोड पर पत्रकारों से बातचीत में बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान समारोह सनातन संस्कृति के संरक्षकों और समाज के मेधावी सदस्यों को प्रोत्साहित करेगा। समारोह में आचार्य और समाज सेवियों को भी सम्मानित किया जाएगा। महासंघ का उद्देश्य सनातन संस्कृति और मूल्यों को बढ़ावा देना है। संगठन प्रत्येक जिले में जाकर सफाई मित्रों को भी सम्मानित करने का काम कर रहा है। यह पहल समाज के हर वर्ग के प्रति सम्मान दर्शाती है। महासंघ का मानना है कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मकता और एकजुटता लाते हैं। इस मौके पर महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव पंडित आदेश फौजी, राष्ट्रीय सचिव सुनील शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष अमरेश शर्मा, रेनू शर्मा, राजीव शर्मा, वर्षा शर्मा आदि उपस्थित रहे।