फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The role of Anganwadi and Asha in Corona rescue is important

रालोद ने किया महिलाओं का सम्मान

Thu, 21 Oct 2021 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
The role of Anganwadi and Asha in Corona rescue is important
बिनौली। ओम रिसोर्ट में बुधवार को राष्ट्रीय लोकदल की ओर से सम्मान समारोह हुआ। जिसमें कोरोना महामारी से बचाव में अहम भूमिका निभाने वाली महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व आशाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशाओं का महामारी से बचाव में अहम योगदान रहा। रालोद उनके साहसिक कार्य की प्रशंसा करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में महिलाओं के प्रति अपराध चरम पर है। रालोद इसके लिए चिंतित है। रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना चाहते हैं। उन्होंने अपने संकल्प पत्र में भी महिलाओं को 50 फीसदी नौकरी देने की घोषणा की है। युवा जिलाध्यक्ष श्रीकांत गुर्जर ने कहा कि महिला शक्ति किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है लेकिन दुख इस बात का है कि उन्हें उनकी मेहनत के अनुरूप मानदेय नहीं मिलता है। रालोद इसके लिए गंभीर है। वह महिलाओं के मान सम्मान को हमेशा ऊंचा रखने का कार्य करेगा। उन्होंने बड़ौत के जाट कॉलेज में 22 अक्तूबर को होने जा रही आशीर्वाद सभा में बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। यहां धीरज उज्ववल, श्रीकांत गुर्जर, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रेणू तोमर, जिला उपाध्यक्ष मुन्नी देवी ने रालोद की ओर से महिलाशक्ति आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व आशाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन आंगनबाड़ी कर्मचारी एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष बबीता नैन ने किया। यहां राजू तोमर सिरसली, प्रधान उपेंद्र धामा, गगन धामा, बबीता, कमल दादरी, अमित धामा, बबली, कुसुम, पूनम, मुकेश, ममतेश, यशवीरी, सुषमा राणा, स्नेहलता, बबीता, रेखा, हेमलता आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed