{"_id":"5ffddf3a8ebc3e30b80b329a","slug":"the-responsibility-of-making-the-golden-card-handed-over-to-asha-workers-baghpat-news-mrt5200621152","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशाओं को सौंपी गोल्डन कार्ड की बनाने की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशाओं को सौंपी गोल्डन कार्ड की बनाने की जिम्मेदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पात्रों के गोल्डन कार्ड बनाने में तेजी लाने की कवायद शुरू
आशा कार्यकर्ता को एक कार्ड बनवाने पर मिलेंगे पांच रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्रों के गोल्डन कार्ड बनाने में तेजी लाने की जिम्मेदारी आशा कार्यकर्ताओं को सौंपी जाएगी। आशा को प्रतिदिन दस कार्ड बनवाने होंगे। इसके लिए उन्हें प्रति कार्ड पांच रुपये प्रोत्साहन के रुप में प्रदान किए जाएंगे।
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जिले में 45 हजार 23 परिवारों के दो लाख 25 हजार 115 सदस्यों के गोल्डन कार्ड बनने है। इस लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 21 हजार 623 परिवारों के 68 हजार 480 लोगों के ही गोल्डन कार्ड बन पाए है। इसके अलावा मुख्यमंत्री आरोग्य योजना के अंतर्गत जिले में 774 परिवारों को शामिल किया गया है। इस योजना के अंतर्गत तीन हजार 870 लोगों के गोल्डन कार्ड बनने है। इनमें से भी अब तक 667 पात्रों ही गोल्डन कार्ड बन पाए है। गोल्डन कार्ड बनाने में प्रति लाख जनसंख्या के आधार पर जिले का प्रदेश में प्रथम स्थान होने के बावजूद 52 फीसदी परिवार ऐसे है, जिनके एक सदस्य का भी गोल्डन कार्ड नहीं बन पाया है। इस स्थिति में सुधार लाने के लिए विभाग की ओर से अब गोल्डन कार्ड बनाने की जिम्मेदारी आशा कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है। आशा गांव में घर-घर जाकर पात्र परिवारों का सर्वे करेंगी और उनके गोल्डन कार्ड बनवाएंगी।
सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि विभाग की ओर से आशा कार्यकर्ताओं को गोल्डन कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। एक आशा को दस गोल्डन कार्ड बनवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पात्र व्यक्ति का गोल्डन कार्ड बनवाने पर आशा को प्रति कार्ड पांच रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।