{"_id":"61fab7ec567d3720cb73932a","slug":"the-remaining-goons-mafia-will-flee-as-soon-as-yogi-takes-oath-state-president-baghpat-news-mrt5755693133","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी के शपथ लेते ही पलायन कर जाएंगे बचे हुए गुंडे-माफिया : प्रदेशाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी के शपथ लेते ही पलायन कर जाएंगे बचे हुए गुंडे-माफिया : प्रदेशाध्यक्ष
विज्ञापन
बड़ौत स्थित दिगंबर जैन कॉलेज के विहर्ष सभागार में आयोजित प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम को संब?
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीनों विधानसभाओं में प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के निशाने पर रही समाजवादी पार्टी
बोले, किसी भी जगह हाथी, साइकिल, पंजे के निशान पर बैठकर नहीं, बल्कि कमल पर बैठकर आती है लक्ष्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत/रमाला। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि बागपत अब रालोद का गढ़ नहीं रह गया है, बल्कि यहां तीनों सीटों पर भाजपा के विधायक है और दोबारा से यही स्थिति होगी। कहा कि योगी के शपथ लेते ही बचे हुए गुंडे-माफिया पलायन कर जाएंगे। प्रदेशाध्यक्ष ने बुधवार को बागपत, बड़ौत, छपरौली तीनों विधानसभाओं में प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किया।
बागपत में जैन धर्मशाला में प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अखिलेश कहते है कि मैं आ रहा हूं, लेकिन उनसे बस एक ही सवाल है कि क्या वह सरकार में आकर पटेल, चौधरी चरण सिंह की मूर्तियों को उखड़वाकर जिन्ना की मूर्ति लगवाएंगे। कहा कि पहले बागपत की सड़कों में गड्ढे थे और अब यहां के सामने चाइना भी फेल हो गया है। इस दौरान महंत भैया दास, विधानसभा प्रभारी योगेश त्रिपाठी, जिला प्रवासी राजीव जैन, जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, पूर्व जिलाध्यक्ष सुदेश चौहान, युवा जिलाध्यक्ष शशांक मलिक, अनीता खोखर, रामपाल नेहरा, मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा, संजय उपाध्याय, नवीन गोयल, जिला महामंत्री सरिता चौधरी, कौशल त्यागी, लता सिसौदिया, विकास चौहान, शेखर चौहान आदि मौजूद रहे।
बड़ौत के दिगंबर जैन कॉलेज के विहर्ष सभागार में प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव ने कहा कि भारत माता की जय बोलना, वंदे मातरम् कहना, अपने को हिंदू कहना, राम मंदिर का निर्माण कराना, धारा 370 हटाना यदि सांप्रदायिक है तो वे भी सांप्रदायिक है। कहा कि लक्ष्मी हाथ, साइकिल, पंजे के निशान पर बैठकर नहीं आती है, बल्कि कमल पर बैठकर आती है। रमाला में विधायक सहेंद्र रमाला के आवास पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने जितना विकास किया है, उतना आज तक नहीं हुआ था। इस दौरान चेयरमैन अमित राणा, पूर्व विधायक साहब सिंह, धूम सिंह, मंडल अध्यक्ष अमित जैन, प्रतिभा डिमरी, सत्यव्रत आर्य, अंकित लपराना शामिल रहे।