{"_id":"612d26cb8ebc3eca822396c4","slug":"the-religious-leader-has-been-accused-of-converting-the-girls-and-getting-them-married-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: युवतियों का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कराने का आरोप, एएसपी ने सीओ को सौंपी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: युवतियों का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कराने का आरोप, एएसपी ने सीओ को सौंपी जांच
Tue, 31 Aug 2021 12:13 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:13 AM IST
सार
साजिद ने सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर बताया कि उसकी गांव में किराना की दुकान है। आरोप है कि गांव के धार्मिक स्थल में रहने वाला धर्मगुरु युवाओं को बहला-फुसलाकर रुपये देता है, जिससे वह युवा दूसरे धर्म की युवतियों को प्रेम जाल में फंसा सकें।
विज्ञापन
निकाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में एक समुदाय विशेष के धर्मगुरु पर दूसरे धर्म की युवतियों का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कराने का आरोप लगाया गया है। इसकी शिकायत एक व्यक्ति ने एसपी के पास की है। इस मामले में सीओ क्राइम को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
हिलवाड़ी गांव के रहने वाले साजिद ने सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर बताया कि उसकी गांव में किराना की दुकान है। आरोप है कि गांव के धार्मिक स्थल में रहने वाला धर्मगुरु युवाओं को बहला-फुसलाकर रुपये देता है, जिससे वह युवा दूसरे धर्म की युवतियों को प्रेम जाल में फंसा सकें। इसके बाद युवतियों का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करा देता है।
विज्ञापन
साजिद ने बताया कि 26 जुलाई की शाम को धर्मगुरु ने दुकान पर आकर कहा कि किसी मुस्लिम युवक का दूसरे धर्म की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा हो तो वह उसे भेज दे। युवक को रुपये दिए जाएंगे और युवती का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कराया जाएगा। इसके लिए मना करने पर धर्मगुरु ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
एएसपी मनीष कुमार मिश्र का कहना है कि उस व्यक्ति और धर्मगुरु के बीच विवाद लग रहा है। फिर भी जांच सीओ क्राइम हरीश भदौरिया को सौंपी गई है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।