फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The public service center operator will have to make 500 golden cards

जनसेवा केंद्र संचालक को बनाने होंगे 500 गोल्डन कार्ड

Thu, 04 Mar 2021 10:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
The public service center operator will have to make 500 golden cards
डीएम ने निर्धारित किया कोटा, दस से 24 मार्च तक जिले में चलेगा विशेष अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले में दस से 24 मार्च तक विशेष अभियान चलाकर लाभार्थियों के नि:शुल्क गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे। बृहस्पतिवार को डीएम राजकमल यादव ने सभी जन सेवा केंद्र संचालकों के लिए कम से कम 500 गोल्डन कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया। इससे कम गोल्डन कार्ड बनाने वाले जनसेवा केंद्र संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डीएम राजकमल यादव ने कहा कि पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ प्रदान करने के लिए जिले से दस से 15 मार्च तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। आयुष्मान भारत अभियान के अंतर्गत लाभार्थियों के नि:शुल्क गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे। उन्होंने सभी जनसेवा केंद्र संचालकों को अपनी आईडी एक्टिव कराने व अधिक से अधिक लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाने के निर्देश दिए। कम से कम 500 गोल्डन कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने कहा जिले में कम गोल्डन कार्ड बनाने वाले 25 जनसेवा केंद्र संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नोडल अधिकारी डॉ दीपा सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ यशवीर सिंह, गोल्डन कार्ड जिला समन्वयक कपिल सरोहा, आईटी प्रबंधक अभिषेक राणा, जनसेवा केंद्र के प्रबंधक बॉबी शर्मा व रोहित मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिले में 188 जनसेवा केंद्र पंजीकृत
बागपत। जनसेवा केंद्र के जिला प्रबंधक बॉबी शर्मा ने बताया कि जिले में 350 जनसेवा केंद्र है। इनमें से 188 जनसेवा केंद्र आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत रजिस्टर्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में गोल्डन कार्ड की स्थिति
बागपत। आयुष्मान कार्ड के आईटी प्रबंधक अभिषेक राणा ने बताया कि जिले में 45 हजार 23 परिवारों के दो लाख 25 हजार 115 गोल्डन कार्ड बनने है। इनमें से 22 हजार 652 परिवारों के 71 हजार 815 गोल्डन कार्ड बन चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed