{"_id":"c108b1373bd5d0749775469e63cb9318","slug":"the-procession-took-chandraprbhu-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रप्रभु की रथयात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रप्रभु की रथयात्रा निकाली
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Thu, 01 Oct 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिगंबर जैन समाज बावली के तत्वाधान में जैन मंदिर से चंद्र प्रभु भगवान की विशाल रथयात्रा निकाली गई, जो गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए जैन बाग पहुंची। वहां से पूजा-अर्चना के बाद यात्रा जैन मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई।
शोभायात्रा में दिल्ली, सरधना और बड़ौत के बैंड शामिल रहे। भगवान महावीर पर आधारित भव्य झांकियां सभी के आकर्षण का केंद्र रही। रथ में भगवान चंद्र प्रभु की प्रतिमा विराजमान थी, जैन श्रद्धालुओं ने श्रीजी की जगह-जगह पूजा-अर्चना की।
यह रथयात्रा का जुलूस गांव के विभिन्न मार्गों से होता हुआ जैन बाग पहुंचा, जहां भगवान का अभिषेक किया गया। इसके बाद रथयात्रा का जुलूस वापिस जैन मंदिर पर समाप्त हुआ। रथयात्रा के पहले बोली का कार्यक्रम हुआ। जिसमें भगवान को रथ में बैठने की बोली सुमत प्रसाद बिट्टू जैन ने, खजांची की बोली राजीव कुमार, सतेंद्र जैन, सारथी की बोली नितिन जैन, चंवर ढुलाने की बोली सतेंद्र नितिन कुमार ने ली।
विज्ञापन
रथयात्रा को सफल बनाने में प्रेमचंद जैन, सुरेंद्र जैन, वकीलचंद जैन, नरेश चंद, सुरेंद्र, शिखर चंद, सतेंद्र कुमार, पवन जैन, नरेश जैन, सतीश, अशोक कुमार, सुशील, अनिल कुमार का सहयोग रहा।