खेकड़ा। वैश्य समाज के तत्वावधान में रविवार को महाराजा अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई गई। महाराजा अग्रसेन युवा सेवा समिति ने नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली। यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल रहे।
महाराजा अग्रसेन युवा सेवा समिति के तत्वावधान में शोभायात्रा गांधी गंज मंडी से दोपहर 12 बजे शुरू हुई। कस्बा निवासी उद्यमी संजय सिंघल और अशोक गुप्ता ने महाराजा अग्रसेन की आरती उतारकर यात्रा का शुभारंभ किया। रथयात्रा बैंडबाजों के साथ शुरू हुई। नगर के जैन कॉलेज रोड, बड़ा बाजार, छोटा बाजार, पांडव चौक आदि मोहल्ले में भ्रमण किया। रथयात्रा में महाराजा अग्रसेन के रथ के साथ इष्ट देवों की मनमोहक झांकियां 18 घोड़ों पर धर्म ध्वज लेकर सवार वैश्य समाज के बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। यात्रा करीब चार घंटे भ्रमण के बाद यात्रा मोहल्ला अहिरान स्थित बालाजी मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा संचालन में महाराजा अग्रसेन युवा सेवा समिति के अध्यक्ष अरुण सिंघल, सनी गुप्ता, सूर्या सिंघल, चिराग अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता, प्रत्यक्ष गुप्ता, अमित गुप्ता, सचिन अग्रवाल, विकास सिंघल, विनोद गुप्ता, जितेंद्र सिंघल, पुनीत गुप्ता, श्रेय गुप्ता, आदर्श गुप्ता, राजू गुप्ता, संदीप गुप्ता आदि शामिल रहे।