{"_id":"61cf403a0bb4555c2f4390aa","slug":"the-power-system-of-baghpat-will-improve-with-rs-200-crore-baraut-news-mrt5715364144","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 करोड़ रुपये से सुधरेगी बागपत की बिजली व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 करोड़ रुपये से सुधरेगी बागपत की बिजली व्यवस्था
विज्ञापन
बड़ौत में दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित सीटीआर वर्कशाप पर खराब ट्रांसफार्मरों की जांच करते एसडीओ
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। पश्चिमांचल के 14 जनपदों के लिए राहत भरी खबर है। केन्द्र और प्रदेश सरकार की संयुक्त रिवैम्पड (पुनरुत्थान) योजना से बिजली आपूर्ति व्यवस्था का कायाकल्प होगा। इस योजना के तहत बागपत जिले में 200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। छह नए बिजलीघर बनाए जाएंगे। 566 नए विद्युत ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे जबकि 437 की क्षमता वृद्धि की जाएगी। इसके लिए बजट की स्वीकृति मिल गई है। इसे देखते हुए ऊर्जा निगम के अफसर तैयारियों में जुट गए है।
पांच सालों में बिजली व्यवस्था में सुधार को लेकर पश्चिमांचल के 14 जनपदों में काफी काम हुए है। पहले के मुकाबले बिजली कटौती भी कम हुई है। हालांकि इसके बाद भी पश्चिमांचल के बागपत, शामली, सहारनपुर आदि जनपदों से जुडे़ ऐेसे इलाके भी है, जहां पर ओवरलोडिंग के साथ जर्जर लाइनों के कारण फाल्ट की समस्या बनीं रहती हैं। इसके अलावा कई बिजली उपकेंद्र ओवरलोड है। मगर, अब रिवैम्पड योजना के माध्यम से निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने पर कार्य किया जाएगा। इसमें नए बिजलीघर का निर्माण, विद्युत ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि आदि कार्य पूरे कराए जाएंगे। इसके अलावा गांवों में जर्जर लाइनों को बदलने के साथ विद्युत पोल भी लगाए जाएंगे। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित सीटीआर वर्कशाप पर तैनात एसडीओ प्रवेश गिरि ने बताया कि शासन से स्वीकृति मिलने के बाद युद्ध स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इतने लगाए जाएंगे नए ट्रांसफार्मर
नए ट्रांसफार्मर संख्या
16 केवी 121
25 केवी 205
63 केवी 198
100 केवी 6
160 केेवी 27
250 केवी 9
कुल 566
इतने ट्रांसफार्मरों की होगी क्षमता वृद्धि
क्षमता वृद्धि संख्या
25 से 63 केवी 131
63 से 100 केवी 154
100 से 250 केवी 59
160 से 250 केवी 69
250 से 400 केवी 24
कुल 437
अन्य जनपदों में यह होगा काम
जनपद कुल लागत नए बिजलीघर क्षमता वृद्धि
सहारनपुर 390 7 65
बिजनौर 260 21 195
मेरठ 420 18 285
मुजफ्फरनगर 310 5 60
शामली 210 4 20
( नोट : लागत करोड़ों में है)
केंद्र और प्रदेश सरकार की रिवैम्पड योजना से पश्चिमांचल के 14 जनपदों के लिए 4500 रुपये का कार्य कराने की स्वीकृति हुई है। जनपद बागपत में लगभग 200 करोड़ से विद्युतीकरण का कार्य किया जाएगा। - गोपाल सिंह, एक्सईएन प्रथम।