{"_id":"5e4449188ebc3ee60618adff","slug":"the-poor-dalits-and-minorities-are-not-tolerated-atrocities-hayat-baghpat-news-mrt4684966166","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब, दलित और अल्पसंख्यकों पर जुल्म बर्दाश्त नहीं: हयात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब, दलित और अल्पसंख्यकों पर जुल्म बर्दाश्त नहीं: हयात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। नगर की माता कालोनी में आयोजित भीम आर्मी की बैठक में अनुसूचित जाति संशोधन अधिनियम, टटीरी चौकी पर तैनात सिपाही की हत्या एवं गन्ना मूल्य एवं भुगतान के विषय में चर्चा की गई। बैठक में किसानों के गन्ने का भुगतान कराने के लिए आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष जिशान हयात ने कहा कि गरीब, दलित एवं अल्पसंख्यकों पर जुल्म बर्दाश्त नही किया जाएगा। कहा कि वर्ष 2018 में केंद्र सरकार ने अनुसूचित जाति संशोधन अधिनियम बदलकर कमजोर कर दिया था, मगर सुप्रीम कोर्ट ने अधिनियम को पुराने रूप में ही बहाल कर दिया है। कहा कि सरकार ने अभी तक पिछले वर्ष के गन्ने का भुगतान नही कराया है और न ही इस बार गन्ने के मूल्य में बढ़ोत्तरी की गई है। जिसके कारण किसान आर्थिक रूप से पिछड़ रहा है। बैठक में किसानों के गन्ने का भुगतान कराने एवं मूल्य बढ़ाने के लिए आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष सूरजभान सिंह, जिला महासचिव संजय सिंह, बब्बू सिद्दीकी, इरशाद, जफर हयात, कुलदीप, समीर हयात, मुकुल चौहान, संजीव कुमार, सरफराज, इमरान मलिक, सुहेल खां, फिरोज खां मौजूद रहे।