फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The police could not find a clue on the second day of the chain robbers

चेन लुटेरों का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लगा सकी पुलिस

Wed, 15 Jul 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
The police could not find a clue on the second day of the chain robbers
खेकड़ा। शहर निवासी हैंडलूम उद्यमी की पत्नी के गले से सोने की चेन झपटने वाले बदमाशों का पुलिस दूसरे दिन भी सुराग नहीं लगा सकी। उद्यमी ने पुलिस से बदमाशों का सुराग लगा उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नगर निवासी उद्यमी नगीन चंद जैन मौहल्ला अहिरान में पांडव पुलिया के पास अपने मकान में परिवार के साथ रहते है। मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे नगीन चंद जैन की पत्नी सरला जैन नगर के छोटा बाजार स्थित श्री शान्तिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर से पूजा-अर्चना कर घर वापस लौट रही थी। जब वह अपने मकान के पास पहुंची। तभी बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और उनके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की। घटनास्थल के पास मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले थे। बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। इसके बाद उद्यमी ने कोतवाली मे पहुंच घटना की तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस दूसरे दिन बुधवार को भी बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा सकी। इससे उद्यमी के परिजनों में आक्रोश है। उद्यमी ने पुलिस से बदमाशों का सुराग लगा कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा का कहना है कि बदमाशों की तलाश कराई जा रही है, जल्द ही बदमाशों का सुराग लगा उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed