फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The pistol was recovered by taking the history-sheeter brother-in-law on remand

Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर देवर को रिमांड पर लेकर तमंचा बरामद किया

Sun, 16 Jun 2024 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
The pistol was recovered by taking the history-sheeter brother-in-law on remand
-मवीकलां के पूर्व प्रधान पर हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर चला गया था जेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। मवीकलां गांव के पूर्व प्रधान संजय कुमार पर जानलेवा हमला करने के मुकदमे में आरोपी हिस्ट्रीशीटर इंद्रपाल उर्फ इंद्र को पुलिस ने रिमांड पर लेकर तमंचा बरामद कर लिया। इसके बाद आरोपी हिस्ट्रशीटर को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

मवीकलां गांव के पूर्व प्रधान संजय कुमार ने गांव की प्रधान के देवर हिस्ट्रीशीटर इंद्रपाल उर्फ इंद्र, बिट्टन, मनोज, विपिन पर चुनावी रंजिश में रास्ते में रोककर हमला करने और प्रधानपति सुरेंद्र पर षड़यंत्र रचने का आरोप लगाया था। इसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। आरोपी हिस्ट्रीशीटर इंद्रपाल उर्फ इंद्र सात जून को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर जेल चला गया। शनिवार को पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी हिस्ट्रीशीटर इंद्रपाल उर्फ इंद्र को छह घंटे के रिमांड पर लेकर पूछताछ की। इसके बाद पूर्व प्रधान पर हमले में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed