फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The person who shot and killed, carrying a bounty of 25 thousand rupees, was injured in an encounter

Baghpat News: गोली मारकर हत्या करने वाला 25 हजार का ईनामी मुठभेड़ में घायल

Sat, 08 Mar 2025 01:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 08 Mar 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
The person who shot and killed, carrying a bounty of 25 thousand rupees, was injured in an encounter
मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हुआ सागर उर्फ डिमोला उर्फ अभिषेक को ले जाते पुलिसकर्मी l स्र
छपरौली। कस्बे के फैसल हत्याकांड में फरार 25 हजार का ईनामी अभिषेक निवासी सुराना घायल हो गया। पुलिस ने घायल का सीएचसी में उपचार कराया।
विज्ञापन

कस्बे की पट्टी चौधरान में रहने वाले असगर का फैसल लापता हो गया था। इसमें गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। वर्ष 2021 में हुए विवाद का बदला लेने के लिए फैसल की गोली मारकर हत्या करने के बाद शव के तीन टुकड़े कर हिंडन नदी में फेंक दिया गया था।

पुलिस ने फैसल हत्याकांड में शामिल परवेज, इनाम,रिहाना, शमा,दानिश, सावेज, सुनील त्यागी समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस घटना में फरार आरोपी सागर उर्फ ढिमोला उर्फ अभिषेक निवासी सुराना जिला गाजियाबाद पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया गया था। शुक्रवार रात कुर्डी गांव के पास चेकिंग के दौरान 25 हजार के ईनामी अभिषेक ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस मुठभेड़ में ईनामी बदमाश अभिषेक घायल हो गया।
विज्ञापन

सीओ विजय कुमार तोमर ने बताया कि फरार आरोपी अभिषेक ने ही फैसल की गोली मारकर हत्या की थी। इसमें सात आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed