फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The person killed himself by swallowing poisonous substance, blocked the dead body outside the police station

जहरीला पदार्थ निगलकर व्यक्ति ने जान दी, थाने के बाहर शव रखकर जाम लगाया

Thu, 12 May 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
The person killed himself by swallowing poisonous substance, blocked the dead body outside the police station
बागपत ::::::: छपरौली थाने के सामने हंगामा कर रहे लोगों को समझाते पुलिसकर्मी। - फोटो : BAGHPAT
- छपरौली की धंधान पट्टी में रुपये देने के बाद भी मकान का बैनामा नहीं करने का आरोप
विज्ञापन

- एक घंटे तक थाने के बाहर लगा रहा जाम, पुलिस के साथ परिजनों की नोकझोंक हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली (बागपत)। कस्बे की धंधान पट्टी में मकान खरीदने के लिए रुपये देने के बाद भी बैनामा नहीं करने से आहत होकर एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में मृतक के परिजनों ने शिकायत के बावजूद सुनवाई न करने का आरोप लगाते हुए छपरौली थाने के बाहर शव रखकर जाम लगा दिया। एक घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस के साथ परिजनों की नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने किसी तरह समझाकर जाम खुलाया। इसके बाद शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
धंधान पट्टी के रहने वाले नदीम ने बताया कि उसके पिता शमशाद ने एक व्यक्ति से मकान खरीदने के लिए 10 लाख 50 हजार रुपये दिए थे। आरोप है कि उस व्यक्ति ने मकान का न तो बैनामा कराया और न ही उनके रुपये भी वापस नहीं दिए। इस मामले में उसके पिता और माता ने छपरौली थाने में शिकायती पत्र दिया था, लेकिन पुलिस ने मामला लेनदेन का बताकर उन्हें टरका दिया था। न्याय नहीं मिलने से आहत उसके पिता ने बुधवार रात को जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया। बृहस्पतिवार को मेरठ के अस्पताल में मौत हो गई। शव बृहस्पतिवार शाम जब छपरौली कस्बे में पहुंचा तो लोग आक्रोशित हो गए और छपरौली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा कर दिया। शव थाने के बाहर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया तो लोगों की पुलिस के साथ नोकझोंक होने लगा। करीब साढ़े चार से साढ़े पांच बजे तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद सीओ युवराज सिंह व छपरौली थाना प्रभारी देवेश कुमार सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

जाम से लोग हुए परेशान
छपरौली थाने के बाहर एक घंटा जाम लगा होने से राहगीर परेशान रहे। लोगों ने गलियों और अन्य वैकल्पिक मार्गों के सहारे आवागमन किया। जाम खुलने के बाद ही आवागमन सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पूरे मामले में जांच कराई जा रही है। जांच में जिस तरह की बात सामने आती है, उसके आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी। - नीरज कुमार जादौन, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed