फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The original budget of 2020-21 passed in the municipality

नगर पालिका में 2020-21 का मूल बजट पारित

Thu, 13 Feb 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
The original budget of 2020-21 passed in the municipality
बड़ौत (बागपत)। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में 2020-21 का मूल बजट पास किया गया। प्रस्तावित व्यय से आय अधिक आंकी गई है। वर्ष के अंत में 1.53 करोड़ रुपये के अवशेष रहने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन अमित राणा ने की। एसडीएम दुर्गेश मिश्र भी मौजूद रहे। बैठक में वर्ष 2020-21 में स्वच्छ भारत मिशन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय योजना, नगर विकास योजना, अमृत योजना, आदर्श नगर योजना, नगरीय पेयजल योजना, गोवंश एवं भरण पोषण, कान्हा गोशाला एवं बेसहारा पशु आश्रय योजना, सीवरेज एवं जल निकासी योजना, अंत्येष्टि स्थल योजना से 29.16 करोड़ रुपये, 14वें वित्त आयोग एवं राज्य वित्त के अंतर्गत अनुदानों से 25.57 करोड़ रुपये आय होने की संभावना जताई गई है। 31 मार्च 2020 के प्रारंभिक अवशेष सात करोड़ को शामिल करते हुए वित्तीय वर्ष 2020-21 में 70.16 करोड़ रुपयों का व्यय का अनुमान आंका गया है। वर्ष की समाप्ति पर 1.53 करोड़ रुपये का अवशेष होने की संभावना जताई गई है। बैठक में रहीमुद्दीन, जीत सिंह कश्यप, मेहरबान, डॉ. इरफान मलिक, नगेंद्र, नरेंद्र, कालूराम, ललित जैन, अनुज जैन, शीला, सरिता जैन, सविता, अंकित राठी, हरेंद्र मुखिया, कविता देवी, सविता चौहान, रीना, आशा देवी आदि सभासद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed