फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The newly married brother robbed of not bringing dowry Asmat

दहेज न लाने पर जेठ ने लूटी नवविवाहिता की अस्मत

Tue, 10 Jan 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 10 Jan 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
The newly married brother robbed of not bringing dowry Asmat
grape
बागपत के बालैनी में दहेज में दो लाख रुपये न मिलने पर ससुरालियों ने नवविवाहिता का उत्पीड़न किया। आरोप है कि जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसको चुन्नी से फांसी लगाकर मारने का प्रयास भी किया गया। बाद में उसे गांव के बाहर कार से फेंककर चले गए। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन


बालैनी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी जुलाई 2016 में कांधला क्षेत्र के युवक के साथ हुई थी। बताया जाता है कि शादी में दिए दान-दहेज से ससुरालवाले खुश नहीं थे। वे आए दिन दहेज की मांग करते हुए उसका उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करते थे। आरोप है कि इसी दौरान जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने पति को घटना की जानकारी तो उसने भी मारपीट की।

विज्ञापन


नवविवाहिता का कहना है कि आरोपी ससुरालियों की पिटाई के कारण उसका करीब दो माह का गर्भ गिर गया। महिला के मुताबिक, इसके बाद ससुरालियों ने चुन्नी से गले में फांसी लगाकर उसे मारने का प्रयास किया। इतना ही नहीं, 24 दिसंबर को उसे उसके मायके के गांव के बाहर फेंककर चले गए। आरोपियों ने गाली-गलौज कर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। महिला के मुताबिक, इससे उसका पूरा परिवार काफी परेशान है। पीड़िता की शिकायत पर पति, जेठ समेत आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने केस की विवेचना शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन



स्वास्थ्य विभाग में घोटाले का आरोप 
बागपत (ब्यूरो)। बागपत की पंचशील कॉलोनी निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता सुधीर गंधर्व ने सीबीआई दिल्ली के निदेशक को भेजे पत्र में कहा है कि 2 जनवरी 2015 से 2 जनवरी 2017 के मध्य स्वास्थ्य विभाग बागपत में बड़ा घोटाला हुआ है। इसकी जांच कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed