फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The movement became a caravan of ex Baghpat Collectorate

बागपत के कलक्ट्रेट में पूर्व सैनिकों का आंदोलन बनने लगा कारवां

Fri, 21 Oct 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 21 Oct 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
The movement became a caravan of ex Baghpat Collectorate
भूतपूर्व सैनिकों से वार्ता करते डीएम ह्दय शंकर तिवारी। - फोटो : अमर उजाला
बागपत। कलक्ट्रेट में पूर्व सैनिकों का अनशन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। बसपा विधायक लोकेश दीक्षित ने भूख हड़ताल की। राज्य पशुधन विभाग के सलाहकार साहब सिंह और छपरौली विधायक वीरपाल राठी भी आंदोलन स्थल पर पहुंचे। वक्ताओं ने मांगों को जायज बताते हुए उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की बात कही।  डीएम ह्दय शंकर तिवारी भी अनशन स्थल पहुंचे और उन्होंने दो दिन में भवन दिखवाने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


जिला भूतपूर्व सैनिक समिति के सदस्यों का कलक्ट्रेट में आमरण अनशन चल रहा है। बृहस्पतिवार को पूर्व सैनिकों का समर्थन देने वालों का तांता लगा रहा। बसपा विधायक लोकेश दीक्षित ने कहा सीमा पर जिस प्रकार से ये सैनिक लड़े हैं, आज वह अपनी मांग को लेकर लड़ रहे हैं। उनकी यह लड़ाई जाया नहीं जाएगी। वह भी अनशन में शामिल रहेंगे।
विज्ञापन


राज्य पशुधन विभाग के सलाहकार चौधरी साहब सिंह ने कहा पूर्व सैनिक अपनी जायज मांग को लेकर अनशन कर रहे हैं। उनकी आवाज को प्रदेश के मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। उनके इस आंदोलन को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। छपरौली विधायक वीरपाल राठी ने कहा  जिला प्रशासन आंख मूंदे बैठे है। जब तक उनका हक नहीं मिलेगा, रालोद उनके साथ है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ह्दय शंकर तिवारी अनशन स्थल पहुंचे। उन्होंने कहा दो दिन में  खाली भवन को दिखा देंगे जो भी पूर्व सैनिकों को जो भी भवन पसंद आएगा वो उन्हें आवंटन करा दिया जाएगा। इस दौरान रालोद नेता अश्वनी तोमर, ठा. प्रदीप सिंह, सतीश चौधरी, आप नेता सोमेंद्र ढाका, जगपाल सिंह, भाकियू के जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार सिंह, नगेंद्र सिंह, जगपाल तेवतिया, डॉ. शालिनी राकेश आदि मौजूद रहे। 


अनशन स्थल पर चल रहा उपचार

बागपत। अनशन स्थल पर पूर्व सैनिकों की हालत बिगड़ने पर चिकित्सक की टीम उनका उपचार कर रही है। अध्यक्ष शीशपाल सिंह, देशपाल सिंह, तेज सिंह, रामपाल सिंह, ब्रजपाल की हालत बिगड़ रही है। उन्होंने कहा जब तक मांग पूरी नहीं होगी, तब तक अनशन जारी रहेगा, चाहे उन्हें अपनी जान भी क्यों न देनी पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed