फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The money embezzled in development work is reaching the account of a single firm

Baghpat News: विकास कार्यों में घपले के रुपये एक ही फर्म के खाते में पहुंच रहे

Wed, 17 Jul 2024 05:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 17 Jul 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
The money embezzled in development work is reaching the account of a single firm
बागपत। यहां जिन गांवों में विकास कार्यों में घपला मिल रहा है, उनके रुपये एक ही फर्म के खाते में पहुंच रहे हैं। बरवाला, गूंगाखेड़ी समेत अन्य गांवों की जांच कराई गई तो इसका खुलासा हुआ है। इस फर्म में सचिव व ब्लॉक के अधिकारी भी शामिल बताए जा रहे हैं। इस फर्म को लेकर सीडीओ ने डीडीओ को जांच सौंपी है, जिससे पूरे खेल का खुलासा हो।
विज्ञापन

बरवाला गांव में स्वच्छ भारत मिशन के साथ ही अन्य कार्यों की जांच की गई। जहां अधिकतर कार्य नियम विरूद्ध कराए गए हैं तो आरआरसी सेंटर का निर्माण कराए बिना ही पूरा पैसा फर्म के खाते में भेज दिया गया था। इनमें ज्यादातर रुपये एक ही फर्म के खाते में भेजे गए हैं।
विज्ञापन

इस तरह ही गूंगाखेड़ी गांव में जिन कार्यों को किसी दूसरी फर्म ने किया है, उनके रुपये भी उस फर्म को भेज दिए गए जो घपले में शामिल है। ऐसा कोई एक कार्य नहीं, बल्कि काफी कार्य ऐसे ही बताए जा रहे हैं। इस फर्म में किसी एक ही ब्लॉक के गांवों के रुपये नहीं, बल्कि सभी ब्लॉकों में यह फर्म सक्रिय है। इस फर्म के खाते में अभी तक दस करोड़ से ज्यादा रुपये भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब कई गांवों की जांच में यह बात सामने आई तो अधिकारी भी सक्रिय होते दिखे हैं। अधिकारियों ने इस फर्म को किस-किस गांव से कितना भुगतान किया गया है। इसके साथ ही यह भी देखा जाएगा कि जिन कार्यों में घपला मिला है, उनके भी रुपये इसी फर्म के खाते में क्यों भेजे गए। यह सब कुछ किसकी मिलीभगत से किया जा रहा है। इन सभी तथ्यों पर सीडीओ ने डीडीओ को जांच सौंपी है, जिससे पूरे घपले का खुलासा हो सके।


गांवों में हुए विकास कार्यों की जांच में सामने आया है कि एक ही फर्म के खाते में अधिकतर रुपये भेजे गए हैं। इसकी पूरी जांच के लिए डीडीओ से कहा गया है। वह जल्द ही अपनी जांच रिपोर्ट देंगे और इसमें किसी की मिलीभगत मिलती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - नीरज कुमार श्रीवास्तव, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed