फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The miscreants robbed 19 thousand from the youth

बदमाशों ने युवक से 19 हजार लूटे

Thu, 08 Jul 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
The miscreants robbed 19 thousand from the youth
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बालैनी। रोशनगढ़ गांव के समीप बुधवार की रात बाइक सवार युवक से हथियारबंद बदमाशों ने चाकू से हमला कर 19 हजार रुपये की नकदी लूट ली। पुलिस घंटो तक सीमा विवाद में उलझी रही।

दौलतपुर निवासी फैसल पुत्र अब्दुल सलाम अलवर गया था। बुधवार की रात वह लौट रहा था। बालैनी क्षेत्र के पिलाना-दत्तनगर मार्ग पर रोशनगढ़ गांव के समीप बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर 19 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सिंघावली अहीर और बालैनी पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों को पकड़ने की बजाय घंटों तक सीमा विवाद में उलझी रही। सीओ बागपत ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच बालैनी थाना पुलिस को दी। आरोप है कि बालैनी पुलिस ने पीड़ित पर दबाव बनाकर उससे लिखित में लूट न होने की तहरीर लिखवाई है। बालैनी थाना प्रभारी नरेश कुमार का कहना है कि लूट की सूचना झूठी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed