फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The miscreants looted the cash from the neck of the cycle trader

बदमाशों ने साइकिल व्यापारी के गल्ले से लूटी नगदी

Fri, 27 Aug 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
The miscreants looted the cash from the neck of the cycle trader
बड़ौत में बिनौली फाटक के पास साईकिल की दुकान पर हुई लूट की घटना के बाद तहरीर देता दुकानदार। - फोटो : BARAUT
बिनौली रोड एचडीएफसी बैंक के नजदीक दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

पुलिस ने की बदमाशों की तलाश, नहीं लगे हाथ, सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। बाइक सवार दो बदमाशों ने शुक्रवार को बड़ौत-बिनौली मार्ग पर एचडीएफसी बैंक के नजदीक स्थित साइकिल व्यापारी की दुकान से गल्ले से चार हजार की नगदी लूट ली। दोनों बदमाश ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचे थे। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं लग सका। इस संबंध में पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली में दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी।
मोहल्ला मंडी आनंद गंज निवासी विमल प्रसाद जैन की रेलवे फाटक के पास एचडीएफसी बैंक के नजदीक कलश साइकिल के नाम से दुकान है। विमल के मुताबिक शुक्रवार को बाइक सवार दो युवक दुकान पर पहुंचे और उसे कुछ सामान दिखाने को कहा। जैसे ही वह सामान लेने दुकान के अंदर गए तो युवकाें ने उनके गल्ले में रखी तकरीबन चार हजार की नगदी उठा ली और भागने लगे। यह देख वह चिल्लाते हुए उनके पीछे भागा, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। सूचना पर आधे घंटे बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। कोतवाल शिव प्रकाश ने आसपास दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इस संबंध में विमल प्रसाद जैन ने कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

वारदात से नगर के व्यापारियों में आक्रोश
व्यापार मंडल से नगर अध्यक्ष मुदित जैन, खल मंडी के प्रधान संदीप गर्ग टीटू, मोबाइल एसोसिएशन के संगठन महामंत्री अंकित जैन डब्बू, कृष्ण कुमार जिंदल, ललित जैन सभासद, हर्ष आर्य चीनू, अभिनव गुप्ता, उत्सव जिंदल, विक्रम सिंह राठौड़ दुकान पर पहुंचे। पीड़ित से घटना की जानकारी लेकर कोतवाली प्रभारी को फोन कर जल्द से जल्द घटना के खुलासे की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed