फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The minimum temperature reached two degrees for the first time amid cold in Baghpat City

UP: ठंड ने किया ऐसा हाल, हड्डियों में दर्द और अंगुलियों में सूजन, यूपी के इस जिले में दो डिग्री पहुंचा तापमान

Sat, 07 Jan 2023 09:10 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 07 Jan 2023 09:10 PM IST
सार

UP News : ठंड ने लोगों का बुरा हाल किया है। किसी की हड्डियों में दर्द होने लगा तो किसी की अंगुलियां सूजने लगी है। यूपी के इस जिले में न्यूनतम दो डिग्री तापमान पहुंच गया है।

विज्ञापन
The minimum temperature reached two degrees for the first time amid cold in Baghpat City
बागपत में आग का सहारा लेते लोग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में सर्दी ने हर किसी को बेहाल कर दिया और पहली बार तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जिससे हड्डियों तक में दर्द की शिकायत होने लगी। वहीं पाला व हवा के कारण भी बढ़ रही ठंड से अंगुलियों में सूजन की समस्या हो रही है। इस तरह के मरीज जिला अस्पताल में पहुंच रहे हैं। चिकित्सक भी सर्दी से बचाव की सलाह दे रहे हैं। 

विज्ञापन


हवा के साथ ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। जिससे न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान में भी गिरावट रही। लोगों ने ठंड से बचाव के लिए आग का सहारा लिया। शनिवार को दिन में कुछ देर के लिए धूप जरूर निकली, लेकिन वह भी ठंड से राहत नहीं दिला सकी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यहां अभी रात में ठंड ऐसी रहेगी, जबकि अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 
विज्ञापन


उधर, खेकड़ा में भी कड़ाके की सर्दी के चलते तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। खेकड़ा कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक अंकिता नेगी ने बताया कि अगले 48 घंटों तक सर्दी का सितम जारी रहेगा। इसके बाद तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। जनवरी माह की शुरुआत होते ही तापमान में गिरावट शुरू हुई थी। इस दौरान तापमान 20 डिग्री के नीचे रहा। क्षेत्र में रात में कोहरा पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पहाड़ों से आने वाली शीतलहर की गति 12 से 15 किमी प्रति घंटा होने के कारण विगत दो दिन से सर्दी अत्यधिक पड़ ही है। अब पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों के तापमान में गिरावट देखी जा रही है। शनिवार को बागपत का न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस तक चला गया। अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस तक रहा। अगले कई दिनों तक सर्दी का सितम जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: अनोखा प्यार: पक्षियों ने बदल दी RLD नेता की जिंदगी, बेटे की मौत से टूटा था गमों का पहाड़, तस्वीरें भी खास

अस्पताल में जोड़ों में दर्द और अंगुलियों में सूजन के मरीज पहुंच रहे
यहां ठंड ज्यादा बढ़ने के बाद से लोगों के जोड़ों में दर्द की समस्या हो रही है तो अंगुलियों में सूजन के मरीज भी अस्पताल में पहुंच रहे हैं। इस तरह के रोजाना 150 से ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं। जिनको सर्दी से बचाव की सलाह दी जा रही है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि ज्यादा ठंड होने पर जोड़ों में दर्द होने लगता है और पाला बढ़ने पर अंगुलियों आदि पर सूजन हो जाती है। ऐसे में सर्दी से बचाव जरूरी है तो सूजन की समस्या को देखते हुए सिकाई कर सकते हैं।

बर्फीली हवाओं से जिंदगी की रफ्तार हुई धीमी
पिछले कुछ दिनों से सर्द हवाओं ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। हाड़ कंपकंपा देने वाली सर्द हवाओं से जनजीवन कांपता रहा।

यह भी पढ़ें: छापामारी: 84 घंटे चली आयकर की कार्रवाई, BSP सांसद की मीट फैक्टरी से मिले अहम दस्तावेज, अब पसरा सन्नाटा

तीन दिन के बाद तापमान में इजाफा होने की संभावना है। यही कारण है कि जिले का पारा दिन प्रतिदिन घटता जा रहा है। शनिवार को ठंड भरी पछुवा हवाओं से पूरा जिला ठहरा सा रहा। सड़कें लगभग सूनी दिखी तो बाजार में भी दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते देखे गए। सबसे ज्यादा दिक्कत मजदूरी पेशा लोगों को उठानी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही गरीब तबके के लोगों पर भारी पड़ सकती है। लोगों का कहना है कि अलाव व कंबल का वितरण न होने से लोगों को परेशानियों के दौर से गुजरना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed