फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The matter of construction of school outpost got entangled

पाठशाला चौकी निर्माण का मामला उलझा

Wed, 01 Dec 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
The matter of construction of school outpost got entangled
चौकी के निकट साइकिल मरम्मत की दुकान करने वाले दुकानदार ने भिजवाया नोटिस
विज्ञापन

चौकी निर्माण के लिए की गई निशानदेही को गलत बताया
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग के चौड़ीकरण को देखते हुए शुरू किए गए पाठशाला पुलिस चौकी के निर्माण का मामला उलझ गया है। चौकी के बराबर में साइकिल मरम्मत की दुकान करने वाले गांव सांकरौद निवासी दिनेश पांचाल ने चौकी निर्माण में निशानदेही को गलत बताते हुए कानूनी नोटिस दिया है। अधिकारी नोटिस का अध्ययन करने में जुट गए है।

कोतवाली खेकड़ा की पाठशाला पुलिस चौकी दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग पर है। दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग के चौड़ीकरण के चलते चौकी का नवनिर्माण कराया जा रहा है। एसपी बागपत नीरज कुमार जादौन करीब एक माह पूर्व चौकी निर्माण के लिए भूमि पूजन भी कर चुके है। इसके बाद राजस्व अधिकारियों की टीम ने आकर निशानदेही भी कर दी थी। इसके बाद विवाद गहरा गया। चौकी के पास साइकिल मरम्मत की दुकान करने वाले गांव सांकरौद निवासी दिनेश पांचाल ने अपनी दुकान को चौकी निर्माण की जद में दिखाने को लेकर सवाल उठाया है। उसने संस्कृत विद्यालय प्रशासन पर राजस्व और पुलिस अधिकारियों से सांठगांठ करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि वह 1999 से यहां दुकान कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है। यही एक मात्र उसकी आमदनी का साधन है। कानूनी नोटिस में दिनेश पांचाल ने संस्कृत विद्यालय प्रशासन, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को नामित कर जवाब मांगा है। दिनेश पांचाल का कहना है कि संस्कृत विद्यालय प्रबंधन ने 2013 में उसे दुकान से बेदखल करने के लिए लघुवाद भी दायर किया हुआ है, जिस पर सुनवाई चल रही है। ऐसे में ये एक विवादित प्रापर्टी है। इसे जबरन निशानदेही कर तोड़ा नही जा सकता। उपजिलाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि वादी दिनेश पांचाल का नोटिस मिला है। विधि सम्मत कानूनी सलाह करने के बाद वादी को नोटिस का जवाब देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed