फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The man who was filming a video while standing on a water tank and allegedly fired at the police has been arrested.

Baghpat News: टंकी पर चढ़कर वीडियो बना रहा पुलिस पर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 31 Dec 2025 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
The man who was filming a video while standing on a water tank and allegedly fired at the police has been arrested.
बागपत। केतीपुरा मोहल्ले में पुलिस पर फायरिंग करने का आरोपी आदिल अपने साथियों के साथ सोमवार शाम पेयजल टंकी पर चढ़कर वीडियो बना रहा था। पुलिस ने आदिल और उसके चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया। आदिल को फायरिंग के मामले में जेल भेज दिया गया, जबकि अन्य चार आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

एडीएम शिव नारायण सोमवार शाम पुराने कस्बे में एक शिकायत की जांच करने पहुंचे, तभी केतीपुरा मोहल्ले में बनी पेयजल टंकी पर चढ़कर पांच युवक वीडियो बनाते हुए नजर आए। एडीएम शिव नारायण ने पांचों युवकों को नीचे उतारकर पुलिस से पकड़वा दिया। पुलिसकर्मी आदिल, जुनैद, आकिब, शाहिल निवासी मोहल्ला केतीपुरा और आकिब निवासी मोहल्ला मुगलपुरा को गिरफ्तार कर थाने ले आए। इसमें जांच अधिकारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि आदिल पुलिसकर्मियों पर फायरिंग की घटना वांछित चल रहा था। इसमें अन्य चारों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed