फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The machine found for testing mental patients could not start.

Baghpat News: मानसिक रोगियों की जांच को मिली मशीन शुरू नहीं हो सकी

Sat, 04 Nov 2023 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 04 Nov 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
The machine found for testing mental patients could not start.
- जिला अस्पताल में रखी हुई है ईईजी मशीन, प्रबंधन ने शासन से की इंस्टॉल कराने की मांग
विज्ञापन

बागपत। जिला अस्पताल में मानसिक रोगियों की जांच के लिए मिली ईईजी मशीन इंस्टॉल न होने के कारण जांच शुरु नहीं हुई है। दो महीने से मशीन इंस्टॉल करने के लिए इंजीनियर का इंतजार हो रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने शासन से इंजीनियर भेजने की मांग की है।
जिला अस्पताल में दिमाग की जांच के लिए शासन ने दो महीने पहले ईईजी (इलेक्ट्रो इन्सेफलोग्राम) मशीन भिजवाई थी। जिला अस्पताल में मनोरोगी कक्ष बनाकर मशीन को इंस्टॉल कराने के लिए इंजीनियर की मांग की थी। मशीन से मस्तिष्क में होने वाली बीमारी जैसे दौरा पड़ना, झटका आना, सिर में चोट लगने पर किस हिस्से को नुकसान पहुंचा, सिर दर्द, याद्दाश्त का काम होना आदि की जांच की जाती है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉ. अजय कुमार ने बताया कि पहले मनोरोगी की काउंसलिंग करते हैं। उसके बाद मशीन से मरीज की जांच की जाती है और उसी के आधार पर इलाज शुरु कराया जाता है। मशीन से मरीज के दिमाग के किस हिस्से में चोट या परेशानी है, इसका आसानी से पता लगाया जा सकेगा। मगर दो महीने बीतने के बाद भी मशीन को इंस्टॉल करने के लिए इंजीनियर नहीं आया है, जिससे मनोरोगियों की मशीन से जांच शुरु नहीं हो पाई है। जिला अस्पताल में ईईजी मशीन मिलने से मनोरोगी मरीजों को इलाज की बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
वर्जन- मशीन को इंस्टाल कराने के लिए शासन स्तर से इंजीनियर भेजा जाएगा। इंजीनियर आने पर मशीन को इंस्टॉल कराकर मरीजों की जांच शुरु कराई जाएगी। डॉ. एस के चौधरी, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed