{"_id":"621920b4991768602c16894c","slug":"the-life-of-the-villagers-of-panchi-is-difficult-due-to-dirt-baghpat-news-mrt578358029","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी से पांची के ग्रामीणों का जीना दुश्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी से पांची के ग्रामीणों का जीना दुश्वार
विज्ञापन
पांची गांव में घर के बाहर गली में दूषित पानी की निकासी करते हुए
- फोटो : BAGHPAT
घरों में घुस जाता है तालाब का गंदा पानी, लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर। तालाब की सफाई और खोदाई नहीं होने से पांची के ग्रामीण नरकीय जीवन व्यतीत करने के लिए विवश हो रहे है। तालाब का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर घरों में घुस जाता है। इसके अलावा तालाब के किनारे कूड़े के ढेर लगे है। गंदगी के कारण लोगों का यहां से निकलना दूभर है। ऐसा नहीं है कि अधिकारियों को मामले की जानकारी नहीं है, मगर इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बार अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
40 साल पहले हुई थी सफाई
करीब तालाब की सफाई और खोदाई हुए लगभग 40 साल बीत गए है। तालाब के किनारे गंदगी के ढेर लगे है, जिससे लोगों को परेशानी होती है। गंदगी के कारण गांव में संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। - शहजाद
बीमारी फैलने का डर
तालाब में गंदगी के कारण गांव बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। कई बार तालाब की सफाई कराने की मांग की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। - आसिफ
घरों में घुस जाता है गंदा पानी
थोड़ी सी बरसात होते ही तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर गांव की गलियों और घरों में भर जाता है। गंदगी के कारण लोगों का जीना दुश्वार हो रहा है। समस्या का समाधान कराने के लिए तालाब की जल्द सफाई होनी चाहिए। - हिमांशु
विज्ञापन
तालाब की खोदाई व सफाई के लिए अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। अटल भूजल योजना के अंतर्गत भी तालाब का सुंदरीकरण कराने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। समस्या का जल्द समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है। - मोहम्मद नासिर, ग्राम प्रधान