फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The life of Jain sages inspires non-violence: Kapil Dev

अहिंसा की प्रेरणा देता है जैन मुनियों का जीवन : कपिल देव अग्रवाल

Tue, 13 Oct 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
The life of Jain sages inspires non-violence: Kapil Dev
अहिंसा की प्रेरणा देता है जैन मुनियों का जीवन : कपिल देव
विज्ञापन

जैन मुनि के दर्शन करने आए मंत्री कपिलदेव एवं आरएसएस प्रमुख राकेश जैन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। नगर के जैन स्थानक में चतुर्मास के लिए विराजमान जैन मुनि संघ संचालक नरेश चंद्र महाराज, सुधीर मुनि महाराज एवं अन्य संतों के दर्शन करने के लिए सोमवार को प्रदेश सरकार में स्किल डेवलपमेंट एवं आईटी मंत्री कपिल देव अग्रवाल बड़ौत पहुंचे और उनके दर्शन किए।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पर्यावरण गतिविधियों के प्रमुख राकेश जैन अपने सहयोगियों के साथ सोमवार जैन स्थानक में मंत्री कपिल देव अग्रवाल को लेकर पहुंचे। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि जैन धर्म के मुनियों का जीवन संयम, सादगी व अहिंसा की प्रेरणा प्रदान करता है। संघ संचालक नरेश चंद्र ने अपने संयम जीवन व कार्यों के द्वारा उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं। अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पर्यावरण गतिविधियों के राष्ट्रीय संयोजक राकेश जैन ने जैन मुनियों के प्रति निष्ठा का भाव व्यक्त किया।
विज्ञापन

जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्रबंध समिति के सचिव डॉ. अमित राय जैन ने कहा कि देश को वर्तमान में जैन मुनियों के संयमी जीवन से प्रेरणा ग्रहण करनी चाहिए। इस मौके पर दिगंबर जैन कॉलेज की प्रबंध समिति के संयुक्त सचिव डीके जैन, रत्नाकर पांडे, स्थानकवासी जैन समाज शहर के अध्यक्ष घसीटू मल जैन, शिखर चंद जैन, संजय जैन, चातुर्मास कमेटी अध्यक्ष सोहन पाल जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed