फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The life of idols in the temple

मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की

Mon, 03 Feb 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
The life of idols in the temple
खेकड़ा (बागपत)। शहर में स्थित सदा शिव शक्ति मंदिर में विधि विधान के साथ पूजा अर्चना के बीच मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इससे पहले बैंड बाजों के साथ मूर्तियों की शहर में शोभायात्रा निकाली।
विज्ञापन

शहर में रेलवे रोड पर मोहल्ला रामपुर में स्थित सदा शिव शक्ति मंदिर का जीर्णोद्धार कराया। मंदिर में रविवार को विधि विधान के साथ शिव परिवार, राम परिवार, राधा कृष्ण व भगवान हनुमान की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की । इससे पहले पूजा अर्चना के बाद सभी मूर्तियों की शहर में बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली। इसमें सैकड़ों भक्त देवी देवताओं की जयजयकार कर आगे बढ़ रहे। मनमोहक भजनों पर श्रद्धालु अबीर गुलाल उड़ाकर झूमते रहे। शोभायात्रा समूचे शहर का भ्रमण कर वापस मंदिर में खत्म हुई। इसके बाद पुजारी हेमंत व्यास, गुणानंद व्यास ने मंत्रोचार के बीच मंदिर में मूर्तियों को वेदी पर प्रतिष्ठित कराया। बाद में भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें रामअवतार शर्मा, अनिल शर्मा, मुकेश शर्मा, राहुल शर्मा, इकबाल सिंह, हेमंत शर्मा, अनु देवी, बबली, सावित्री देवी, बबीता, मंजू, शिवानी, पूजा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed