फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The last rites of both the labourers were performed in Bijraul in a sad atmosphere.

Baghpat News: बिजरौल में गमगीन माहौल में किया गया दोनों मजदूरों का अंतिम संस्कार

Thu, 16 Oct 2025 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
The last rites of both the labourers were performed in Bijraul in a sad atmosphere.
बड़ौत। पंजाब के लुधियाना में अज्ञात ट्रक की टक्कर लगने से जान गंवाने वाले बिजरौल गांव के कमल व रोहन के शव बृहस्पतिवार देर रात गांव लाए गए। इसके बाद गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

बिजरौल निवासी मुकेश और रवि अपने परिवार को लेकर करीब एक माह पहले गांव से पंजाब के लुधियाना में ईंट भट्ठठे पर मजदूरी करने के लिए गए थे। बताया कि मुकेश का बेटा कमल और रवि का बेटा रोहन किसी काम से मंगलवार को बाइक लेकर जा रहे थे। तभी एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे हादसे में दोनों की मौत हो गई। रोहन दो भाइयों में बड़ा था और कमल दो भाइयों में छोटा था। बृहस्पतिवार देर रात पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव में पहुंचे, इससे गांव में शोक छा गया। हादसे का पता चलने पर थांबा चौधरी यशपाल चौधरी, हरेंद्र प्रधान, गौरव, श्योराज समेत अन्य लोगों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। देर रात दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed