फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The issue of the service road of the Baragaon Jain temple arose in Parliament

संसद में बड़ागांव जैन मंदिर के सर्विस रोड की गूंज, नितिन गड़करी ने भरी हामी

Sat, 13 Feb 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
The issue of the service road of the Baragaon Jain temple arose in Parliament
बागपत। पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थस्थल बड़ागांव जैन मंदिर को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से जोड़े जाने का मुद्दा संसद में उठा। इस पर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भरोसा दिलाया कि सर्विस रोड का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने लोकसभा में कहा कि बड़ागांव जैन मंदिर अहम है। इसलिए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बड़ागांव में कट की मांग की थी। सांसद ने कहा कि मवी कलां इंटरचेंज से बड़ागांव जैन मंदिर तक सर्विस रोड बननी चाहिए। इससे श्रद्धालुओं और क्षेत्र के 20 से अधिक गांवों के लोगों को लाभ होगा।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी
बड़ा गांव जैन मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं के आवागमन को आसान करने के लिए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर कट की मांग की थी। मंदिर के समीप एक्सप्रेसवे पर पार्किंग स्थल बनाया गया परंतु कट नहीं मिला। दिल्ली स्थित अक्षरधाम मंदिर से ईस्टर्न पेरिफेरल होते हुए देहरादून तक इकोनॉमिक कॉरिडोर निकाले जाने की तैयारी है। ऐसे में जंक्शन तक सर्विस रोड बन जाने से श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकोनॉमिक कॉरिडोर पर जताया आभार
सांसद ने बताया कि दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से मवीकलां में जोड़ने के लिए जंक्शन तैयार किया जाएगा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का इकोनॉमिक कॉरिडोर के लिए आभार जताया। खेकड़ा ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र धामा ने कहा कि सर्विस रोड के लिए मंजूरी उपलब्धि है।

अक्षरधाम से बागपत तक पहला चरण
एक्सप्रेसवे का पहला चरण अक्षरधाम मंदिर से बागपत तक होगा। मवी कलां में जंक्शन बनेगा, यहीं पहला कट रहेगा। दूसरा बागपत-मेरठ हाईवे पर अग्रवाल मंडी टटीरी, तीसरा बड़ौत, चौथा शामली में मेरठ-करनाल मार्ग, पांचवां पानीपत-खटीमा मार्ग पर शामली में और छठा सहारनपुर में दिया जाएगा। दूसरे चरण का निर्माण ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे जंक्शन बागपत से सहारनपुर बाईपास तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed