फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The injured kept writhing in pain for four hours in the district hospital, the police also left him

Baghpat News: जिला अस्पताल में चार घंटे तड़पता रहा घायल, पुलिस भी छोड़कर गई

Sun, 30 Jun 2024 05:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 30 Jun 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
The injured kept writhing in pain for four hours in the district hospital, the police also left him
बागपत। जिला अस्पताल में शनिवार शाम को करीब चार घंटे तक घायल तड़पता रहा और वहां कोई चिकित्सक मौजूद नहीं मिला। इतनी देर तक उसे भर्ती नहीं करने पर छपरौली थाने के पुलिस भी तड़पता छोड़कर चले गए। अस्पताल में अव्यवस्था को देखकर भाजपा नेताओं ने पहुंचकर हंगामा किया।
विज्ञापन

रठौड़ा में शनिवार शाम को झगड़े में सचिन शर्मा को मारपीट करके घायल कर दिया गया। इसके नाक व मुंह से लगातार खून बहता रहा। उसे पुलिस ने छपरौली सीएचसी में भर्ती कराया तो वहां से उसे हालत खराब होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस कर्मी उसे करीब चार बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। उसके परिजनों का आरोप है कि वहां कोई चिकित्सक नहीं मिला तो उसे भर्ती नहीं किया गया। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नितिन चौधरी ने बताया कि घायल सचिन करीब चार घंटे तक अस्पताल में बाहर पड़ा हुआ तड़पता रहा। उसके लिए स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों को बताया गया, मगर उसके बावजूद चिकित्सक वहां नहीं पहुंचे। वहां चिकित्सकों के नहीं आने पर छपरौली के पुलिस कर्मी भी उसे पड़ा हुआ छोड़कर वापस चले गए। सीएमएस डाॅ. एसके चौधरी का कहना है कि चिकित्सक को भेजकर उपचार कराया गया। उसका एक्स-रे होना है जो रविवार सुबह को आकर कराने के लिए कहा गया था। उपचार में कोई लापरवाही नहीं बरती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed