फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The injured grandfather and grandson kept suffering for hours in the district hospital, the ambulance did not arrive

Baghpat News: जिला अस्पताल में घंटों तक तड़पते रहे घायल दादा-पोते, एंबुलेंस नहीं पहुंची

Thu, 05 Sep 2024 04:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 05 Sep 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
The injured grandfather and grandson kept suffering for hours in the district hospital, the ambulance did not arrive
बागपत। जिला अस्पताल में दो घंटे तक घायल दादा-पोता दर्द से तड़पते रहे। वहां चिकित्सकों ने उपचार के नाम पर खानापूर्ति करके उनको रेफर कर दिया, मगर वहां घंटों तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। अस्पताल में एंबुलेंस नहीं आने से परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजन प्राइवेट एंबुलेंस को बुलाकर घायलों को दिल्ली उपचार कराने के लिए लेकर गए।
विज्ञापन

बंदपुर गांव निवासी सूर्यांश बुधवार की सुबह अपने दादा सुखबीर को बागपत में चिकित्सक के यहां उपचार के लिए लेकर आ रहा था। जब वह काठा गांव के पास पहुंचा तो कार ने टक्कार मार दी। टक्कर लगने से दादा-पोता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उठाकर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने ठीक से उपचार तक नहीं किया और दोनों को रेफर कर दिया।
विज्ञापन

दो घंटें तक एंबुलेंस बुलाने के लिए फोन करते, लेकिन फोन नहीं मिला। यदि एक या दो बार फोन मिला तो किसी ने उठाया तक नहीं है। घायल अस्पताल में दो घंटे तक गंभीर हालत में तड़पते रहे, लेकिन डॉक्टरों ने भी कोई मदद तक नहीं की। जब वहां दो घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची तो परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया और अस्पताल डॉक्टरों व एंबुलेंस प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। बाद में परिजनों ने प्राइवेट एंबुलेंस को बुलाकर घायलों को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

वर्जन
- जिला अस्पताल में आए घायलों का उपचार सही से न करने व एंबुलेंस नहीं आने की जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी। डाॅ. एसके चौधरी, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed