फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The injured died in the hospital, the death was alleged to be due to assault

Baghpat News: घायल की अस्पताल में मौत, मारपीट से मौत होने का आरोप लगाया

Sat, 28 Sep 2024 03:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 28 Sep 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
The injured died in the hospital, the death was alleged to be due to assault
बागपत, अमीनगर सराय। विधवा से शादी करने के प्रस्ताव को लेकर गौसपुर गांव में 23 अगस्त को हुए बवाल के बाद घायल हुए व्यक्ति की मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसमें मृतक पक्ष के लोगों ने पिटाई से घायल होने पर मौत होने और पुलिस पर जबरन अंतिम संस्कार कराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

गौसपुर गांव में 23 अगस्त को अनिल और ईश्वर पक्ष के बीच बवाल में कई लोग घायल हो गए। इसमें दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया और पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ईश्वर पक्ष के मनीष ने आरोप लगाया कि बीस सितंबर को उसका चाचा धर्मपाल हिसावदा गांव से दवाई लेकर वापस लौट रहा था। रास्ते में दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसका जिला अस्पताल में उपचार कराया तो चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान धर्मपाल की मौत हो गई। उधर, सिंघावली अहीर पुलिस का कहना है कि मृतक धर्मपाल रास्ते में गिरकर घायल हो गया था, जिसकी मेरठ के अस्पताल में मौत हो गई। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

--------
तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात
गौसपुर गांव के व्यक्ति की मौत होने के बाद दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई। जहां शव पहुंचते ही मृतक के परिजन मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। आरोप लगाया कि पुलिस ने जबरन मृतक का अंतिम संस्कार करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed