{"_id":"6647e0409f7b2cdc820a97f4","slug":"the-hospital-has-25-beds-on-paper-but-only-two-on-the-ground-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-113141-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अस्पताल में कागजों पर 25 बेड, जमीन पर केवल दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अस्पताल में कागजों पर 25 बेड, जमीन पर केवल दो
Sat, 18 May 2024 04:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 18 May 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
बागपत। जिला मुख्यालय पर कागजों में 25 बेड का अस्पताल है, मगर वहां जमीन पर सिर्फ दो बेड हैं। अस्पताल में रोजाना 70 से अधिक मरीज ओपीडी कराने के लिए पहुंच रहे हैं। स्टॉफ और बेड की कमी के कारण अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने की जगह घर में आराम करने की सलाह दी जाती है।
जिला मुख्यालय पर चल रहे 25 बेड के आयुर्वेदिक अस्पताल में सिर्फ दो बेड हैं। इसके अलावा अस्पताल में स्टॉफ की भी कमी है। बेड और स्टॉफ की कमी के कारण अस्पताल में मरीजों को भर्ती नहीं किया जाता है। दोपहर बाद अस्पताल का संचालन ही बंद हो जाता है। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में रोजाना करीब 70 मरीज पहुंचते हैं। अस्पताल में गंभीर मरीजों को भर्ती करने के लिए स्टॉफ और बेड की कमी है। अस्पताल सिर्फ एक डॉक्टर के सहारे चलाया जा रहा है। अस्पताल में चिकित्सक के अलावा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी भी ओपीडी की जिम्मेदारी संभालती है।
-- --
एक महीने में 1088 हुई ओपीडी, दस मरीज किए भर्ती
राजकीय अस्पताल के चिकित्सक डॉ. कुलदीप कटारिया ने बताया कि अस्पताल में अप्रैल में 1088 ओपीडी हुई है। इनमें से दस मरीजों को भर्ती किया गया है। गर्मी अधिक होने के कारण अस्पताल में ज्यादातर मरीज डायरिया और बुखार के पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
-- --
जमीन चिह्नित की गई, शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव
वर्जन - राजकीय अस्पताल में जगह और स्टाॅफ की कमी है। विभाग की ओर से महिला थाने के पास अस्पताल के भवन के लिए 1800 वर्ग गज भूमि चिह्नित की जा चुकी है। एसडीएम स्तर से जमीन हैंडओवर होने पर भवन निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। - डॉ. मोनिका गुप्ता, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी।