फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The home guard's daughter was strangled to death by her minor brother

Baghpat News: होमगार्ड की बेटी की नाबालिग भाई ने की थी गला घोंटकर हत्या

Fri, 07 Jun 2024 02:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
The home guard's daughter was strangled to death by her minor brother
बागपत। बिनौली में मस्जिद में पढ़ने गई होमगार्ड की बेटी सिदरा (7) की हत्या उसके नाबालिग भाई ने गला घोंटकर की थी। उसकी बहन हर बात मां को बताती थी और वह उसे डांटती थी, इसलिए वह बहन से गुस्सा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया।
विज्ञापन

एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि बिनौली में रहने वाले होमगार्ड अख्तर अली की बेटी सिदरा के अपहरण का चार जून की रात मुकदमा दर्ज कर तलाश की गई। शव बुधवार को थाने के पास एक मकान के बाहर पड़ा मिला। सिदरा की हिजाब से गला घोंटकर हत्या की गई थी। एएसपी ने बताया कि शव मिलने के बाद जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस ने मृतका के बड़े भाई से पूछताछ की तो उसने हत्या करना स्वीकार किया। उसकी उम्र करीब 15 साल है। पूछताछ में हत्यारोपी भाई ने बताया कि चार जून को उसके पिता अख्तर अली मतगणना स्थल पर ड्यूटी पर गए थे और मां बरनावा में मौसी के यहां चली गई। मां के वापस लौटते ही सिदरा ने गला घोंटने और पिटाई करने की शिकायत कर दी, जिस पर मां ने उसे डांटने के साथ ही पिटाई की, तभी उसने अपनी बहन सिदरा की हत्या करने की ठान ली। मस्जिद में पढ़ने जाते समय वह दूसरे रास्ते से अपनी बहन को लेकर गया और खाली जगह में हिजाब से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद मस्जिद में पढ़ने चला गया और वहां से घर वापस जाकर परिजनों को झूठ बोलकर गुमराह किया कि सिदरा तबीयत खराब होने की बात कहकर मस्जिद से लौट आई थी।
विज्ञापन

-----------
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से सुलझी हत्या की गुत्थी
एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गईं। जिन्होंने मृतका के घर से घटनास्थल के बीच रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। आरोपी अपनी बहन को एकांत रहने वाले रास्ते से लेकर जाता हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
हत्या के बाद गली के बाहर घूमता रहा आरोपी
एएसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी भाई घटनास्थल वाली गली के बाहर घूमता हुआ नजर आया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बहन की हत्या करने के बाद वह वापस घर जाने लगा, तभी उसे शक हुआ कि उसकी बहन खड़ी होकर वापस लौट आई तो उसकी फिर से पिटाई होगी। बहन की हत्या करने की पुष्टि करने के लिए गली के बाहर घूमता रहा। अगर उसकी बहन उठकर आ जाती तो वह दोबारा उसे मार देता।

-------
दोस्त ने की शनाख्त तो आरोपी तक पहुंची पुलिस
एएसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी पहचान में नहीं आया, तभी एक किशोर आरोपी के साथ मजाक करता हुआ दिखा। पुलिस टीम ने किशोर से पूछताछ की तो उसने आरोपी की शनाख्त की। इसके बाद पुलिस आरोपी तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed