फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The heat started falling, the temperature reached beyond 40

पड़ने लगी गर्मी की मार, तापमान पहुंचा 40 के पार

Fri, 08 Apr 2022 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
The heat started falling, the temperature reached beyond 40
बागपत। गर्मी के तेवर तल्ख हो गए हैं। शुक्रवार को जिले का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। गर्मी बढ़ने से लोगों की बुरा हाल हो गया। धूप तेज होने से दोपहर के समय लोगों का आवागमन कम हो गया है। लोग जरूरी काम के लिए ही दोपहर में घर से बाहर निकल रहे है।
विज्ञापन

तीन चार दिन से पारा लगातार बढ़ रहा है। दिन भर गर्म हवाओं के कारण लोगों का बुरा हाल हो गया है। गर्मी अधिक होने से लोगों को दिन और रात में कहीं भी चैन नहीं मिल रहा है। गर्मी और गर्म हवाओं के कारण दोपहर में लोग घरों में कैद होने के लिए मजबूर है। दोपहर में जरूरी काम के लिए ही लोग घर से बाहर निकल रहे है।
विज्ञापन

गर्मी से बढ़ जाता है हीट स्ट्रोक का खतरा
सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत का कहना है कि गर्मी अधिक बढ़ने पर हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। हीट स्ट्रोक होने पर शरीर का तापमान बढ़ जाता है और तेज बुखार के साथ कंपकंपी शुरू हो जाती है। समय पर सही उपचार न मिलने पर जान जाने की संभावना रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
गर्मी से बचाव के लिए क्या करें क्या ना करें
- शरीर को ढककर घर से निकलें
- धूप से बचे और जरूरी होने पर ही घर से निकले
- शरीर मे पानी की पूर्ति करने के लिए भरपूर पानी पीएं
- घर से खाली पेट न निकले
- ताजे फल और हरी सब्जी का सेवन करें
- खाने में सलाद जरुर ले
- बाजार में बिकने वाले कटे फलों का सेवन न करें
- जंक फूड का सेवन करने से बचे
----
प्रभावित हो सकता है गेहूं का उत्पादन
कृषि वैज्ञानिक संदीप चौधरी का कहना है कि इस बार समय से पहले लू शुरू हो गई है। गर्म हवाओं असर गेहूं की फसल पर पड़ रहा है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण फसल का दाना सूखने की संभावना है, जिससे फसल का उत्पाद घट सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed