फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The head constable posted in Chhaprauli police station committed suicide

Baghpat News: छपरौली थाने में तैनात मुख्य आरक्षी ने की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 06 May 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 06 May 2023 12:25 AM IST
सार

बागपत के छपरौली में चुनाव ड्यूटी से लौटकर आए मुख्य आरक्षी अमर राणा ने थाने में कमरे में फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी।

विज्ञापन
The head constable posted in Chhaprauli police station committed suicide
मृतक सिपाही अमर राणा का फाइल फोटेा

विस्तार

बागपत के छपरौली में चुनाव ड्यूटी से लौटकर आए मुख्य आरक्षी अमर राणा ने थाने में कमरे में फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी। सूचना मिलने पर एसपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और कमरे में छानबीन की।

विज्ञापन


सहारनपुर के मोहल्ला हकीकत नगर पंजाबी बाग में रहने वाले मुख्य आरक्षी अमर राणा (35) एक दिसंबर 2021 से छपरौली थाने में डायल 112 की गाड़ी पर तैनात थे। अमर एक मई को शामली में निकाय चुनाव की ड्यूटी में गए थे। शामली में चुनाव ड्यूटी के बाद बृहस्पतिवार को थाने में वापस आए और अपने कमरे में चले गए।

विज्ञापन


शुक्रवार को अमर की वीवीआईपी ड्यूटी जनपद बुलंदशहर में भी लगाई गई थी। जिसके लिए थाने से पुलिस बल को बृहस्पतिवार रात रवाना कर दिया था। अमर के शुक्रवार सुबह को भी नहीं पहुंचा। साथी पुलिसकर्मियों ने फोन किया, लेकिन नहीं उठाया। पीआरडी जवान सहदेव ने कमरे में जाकर देखा तो अमर का शव पंखे पर फांसी के फंदे पर लटका मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed