{"_id":"5f36dbba8ebc3e3cf96f68b5","slug":"the-guilty-will-surely-get-punished-nand-kishore-gurjar-baghpat-news-mrt4963121184","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोषियों को जरूर मिलेगी किए की सजा : नंद किशोर गुर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोषियों को जरूर मिलेगी किए की सजा : नंद किशोर गुर्जर
विज्ञापन
- छपरौली में दिवंगत संजय खोखर के घर पर दिनभर रही लोगों की आवाजाही
- पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित ने भी पीड़ित परिवार को दी सांत्वना
अमर उजाला ब्यूरो
छपरौली (बागपत)। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिवंगत संजय खोखर के आवास पर दिनभर लोगों की आवाजाही लगी रही। लोनी के विधायक नंद किशोर गुर्जर और बड़ौत के पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित ने खोखर के परिवार को सांत्वना दी। गुर्जर ने कहा कि पुलिस निष्पक्ष जांच करेगी और आरोपियों को उनके किए की सजा जरूर मिलेगी।
विधायक नंद किशोर गुर्जर ने परिजनों को आश्वासन दिया कि वह दोषियों को सजा दिलाकर रहेंगे। इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं पड़ने दी जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन इसके लिए जांच में जुटा हुआ है। संजय खोखर के मौसेरे भाई सहदेव सिंह ने कहा कि कोई भी निर्दोष जेल नहीं जाना चाहिए। जो दोषी है उन्हें ही जेल भेजा जाए। विधायक ने कहा कि साइबर सेल और पुलिस टीम अपना काम कर रही है।
बड़ौत से पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित ने भी पीड़ित परिवारजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि वह सभी परिवार के साथ है। दोषियों को कानून सजा देगा। अमीनगर सराय के चेयरमैन डॉ मांगेराम यादव, सतेंद्र सिंह, करतार सिंह, सचिन शर्मा, छपरौली चेयरमैन संजीव खोखर, राजेंद्र सिंह, कपिल कुमार, शिवम शर्मा, योगेंद्र सिंह, विनोद कुमार और बोबी मान आदि भी शामिल रहे।