फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The goal is to take the village in a development-oriented direction

गांव को विकासोन्मुख दिशा में ले जाना है लक्ष्य

Fri, 28 May 2021 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
The goal is to take the village in a development-oriented direction
छपरौली। बड़ौत छपरौली मार्ग पर स्थित ख्वाजा नंगला गांव आदर्श जीवन शैली और उत्कृष्ट परंपराओं के लिए चर्चित है। यह ब्लॉक मुख्यालय छपरौली से लगभग छह किमी दूर है। गांव में एक जूनियर हाई स्कूल, एक राजकीय बालिका विद्यालय और दो प्राथमिक विद्यालय हैं। साथ ही एक आयुर्वेदिक चिकित्सालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, एक पशु चिकित्सालय है। कैनरा बैंक की शाखा भी है। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान राहुल मान का कहना है कि उन्होंने गांव को विकासोन्मुख दिशा में ले जाने के लिए एक स्पष्ट और पारदर्शी योजना तैयार कर ली है। पूर्व जनप्रतिनिधियों और ग्रामवासियों के सहयोग से अभूतपूर्व कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

जलनिकासी है गांव की समस्या
- गांव की सबसे बड़ी समस्या जलनिकासी की है। तालाब की सफाई न होने से बारिश के समय गांव की गलियों में पानी भर जाता है। जिससे ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व में घोषित हुआ था आदर्श गांव
- कई वर्ष पूर्व ख्वाजा नंगला गांव को आदर्श गांव घोषित किया गया था। गांव में कई विकास कार्य सरकार की ओर से कराए गए। गांव में विभिन्न स्थानों पर 6 गेट भी बनाए गए थे। तब से गांव को आदर्श नंगला भी कहा जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान-परिचय
नाम- राहुल मान
शिक्षा-एमए (समाज शास्त्र एवं अंग्रेजी)
कार्य क्षेत्र- प्रधानाचार्य, सीएचएस इंटर कालिज आदर्श नंगला।
राजनैतिक उपलब्धि - प्रथम बार चुनाव लड़े एवं ग्राम प्रधान के रूप में निर्वाचित हुए।
गांव की आबादी- 6500
मतदाता- 3304
कुल वोट पड़े- 2481
वोट मिले- 1212
प्राथमिकताएं -
परिवेशीय स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु सार्थक प्रयास।
जलनिकासी की समस्या का समाधान।
शुद्ध पेयजल की उपलब्धता।
क्रीड़ास्थलों की उपलब्धता।
शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति।
निर्धनों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना।
ग्राम समाज में सामाजिक समरसता के वातावरण के सृजन हेतु ठोस प्रयास।
विद्युत एवं चिकित्सा सुविधा मुहैया कराना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed