{"_id":"6286871a051062685f3a6d9f","slug":"the-girl-s-family-got-protection-demand-for-increasing-the-section-in-the-case-baghpat-news-mrt5892444118","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के परिवार को मिली सुरक्षा, मुकदमे में धारा बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी के परिवार को मिली सुरक्षा, मुकदमे में धारा बढ़ाने की मांग
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी की मौत का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ के मामले में कार्रवाई नहीं होने और अफवाह फैलाने से आहत होकर विषाक्त पदार्थ निगलने से हुई किशोरी की मौत के बाद उसके परिवार को पुलिस सुरक्षा मुहैया करा दी गई है। उधर, मृतका के परिजनों ने पुलिस से मुकदमे में धारा बढ़ाने की मांग की।
किशोरी की मौत के बाद शव गांव में पहुंचने पर हंगामा हो गया था। एसडीएम और सीओ के समझाने के बार बुधवार की रात किशोरी के शव का अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने नौ सूत्रीय मांगपत्र अफसरों को सौंपा था। इसके बाद मृतका के परिजनों को पुलिस ने सुरक्षा मुहैया करा दी और धारा बढ़ाने के लिए जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि घटना में जो भी शामिल होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। सुरक्षा में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।