फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The girl absconded with her lover by giving sedation to the relatives

परिजनों को बेहोशी की दवाई देकर युवती प्रेमी संग हुई फरार

Sat, 09 Jul 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
The girl absconded with her lover by giving sedation to the relatives
खेकड़ा। क्षेत्र के एक गांव में परिजनों को खाने में बेहोशी की दवाई देकर युवती प्रेमी संग फरार हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की पुत्री का पास के गांव निवासी एक युवक से प्रेम संबंध बन गए थे। पता चलने पर परिजनों ने उसका घर से बाहर निकलना बंद करा दिया था। शुक्रवार शाम युवती ने खाने में बेहोशी की दवाई मिला दी। खाना खाने के कुछ देर बाद परिजन बेहोश हो गए। इसके बाद युवती प्रेमी संग फरार हो गई। शनिवार सुबह होश आने पर परिजनों को घटना का पता चला। उन्होंने कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से युवती को बरामद कर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि पुलिस फरार युवती और उसके प्रेमी की तलाश में जुटी है। युवती के परिजनों का नगर स्थित एक नर्सिंगहोम में उपचार कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed