फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The gate on Bijraul road will be closed for four months

Baghpat News: बिजरौल मार्ग पर चार माह के लिए फाटक होगा बंद

Tue, 25 Feb 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 25 Feb 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
The gate on Bijraul road will be closed for four months
बड़ौत के ​बिजरौल पर निर्माणाधीन अंडरपास। संवाद - फोटो : ठगी के आरोप में गिरफ्तार किए गए बांग्लादेशी।
बड़ौत। नगर के बिजरौल मार्ग पर ओवरब्रिज के साथ ही अंडरपास का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां से गुजरने वाले वाहन निर्माण कार्य में बाधा बन रहे हैं। इस कारण फाटक को करीब चार माह के लिए जल्द ही बंद करने की तैयारी है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

बिनौली व बिजरौल मार्ग पर ओवरब्रिज निर्माण का कार्य करीब दो साल से चल रहा है, जो अभी तक पूरा नहीं हुआ है। ओवरब्रिज के साथ इन जगहों पर अंडरपास का निर्माण किया गया है। बिनौली मार्ग पर तो जनवरी माह में अंडरपास वाहनों के लिए खोल दिया गया है। मगर, बिजरौल मार्ग पर निमार्ण कार्य अभी चल रहा है। यहां से अभी वाहनों का भी आवगमन हो रहा है।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार वाहनों के आवागमन से निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। इस वजह से करीब चार माह के लिए रेलवे फाटक को स्थाई रूप से बंद किए जाने की तैयारी चल रही है। क्योंकि अंडरपास निर्माण के चलते बिनौली मार्ग पर तो डेढ साल के लिए बंद किया गया था, जिससे लोगों को परेशानियों को सामना करना पड़ा था। अब बिजरौल मार्ग पर भी फाटक बंद होने से अंडरपास निर्माण पूर्ण होने तक लोगों की परेशानी बढ़नी तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed