फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The gas stove has gone cold; food is being cooked using cow dung cakes.

Baghpat News: गैस चूल्हा हुआ ठंडा, उपले जलाकर पक रहा खाना

Sun, 21 Dec 2025 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
The gas stove has gone cold; food is being cooked using cow dung cakes.
छपरौली। गैस गोदाम पर पिछले एक माह से नोटिस लटका हुआ है, उस पर लिखा है कि गैस सिलिंडरों की गाड़ी नहीं आई, इसलिए गैस नहीं मिलेगी। इसको देखते ही गैस एजेंसी से उपभोक्ता वापस लौट रहे हैं। इस नोटिस ने तीन हजार उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा रखी है। घरों में सिलिंडर की किल्लत में गैस चूल्हा ठंडा हो गया तो उपले वाले चूल्हे सहारा बन गए। अब उपले जलाकर चूल्हे पर खाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

कस्बा स्थित एचपी गैस एजेंसी से कस्बे के अलावा रठौड़ा, सिलाना, टांडा, कुर्डी, बदरखा आदि गांवों के तीन हजार उपभोक्ता जुड़े हुए हैं, जो हर महीने गैस बुकिंग करने के बाद गोदाम से सिलिंडर ले जाते हैं। छपरौली निवासी रोहताश, राकेश और रोशन ने बताया कि पिछले एक महीने से एचपी गैस कंपनी के सिलिंडरों की किल्लत से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुकिंग करने के बाद भी सिलिंडरों की आपूर्ति नहीं हो रही है। इसकी शिकायत गैस एजेंसी पर दर्ज कराई, लेकिन समाधान नहीं कराया गया। अब गैस एजेंसी पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है कि सिलिंडरों की गाड़ी नहीं आ रही है, इलिए सिलिंडर नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

-बुकिंग के बाद तारीख मिल रही, गैस सिलिंडर नहीं
महिला उपभोक्ता राजबाला, सविता, विमला आदि ने बताया कि एजेंसी पर बुकिंग कराने के लिए उन्हें सिलिंडर देने की तारीख दी जा रही है। इसके बाद निर्धारित तिथि पर गोदाम पर पहुंचने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल रहे। गोदाम पर तैनात कर्मी भी खाली गोदाम दिखाकर उन्हें वापस भेज देते हैं। इस वजह से किसी ने पुराने चूल्हे में उपले व लकड़ी का सहारा लिया है तो कोई बड़ौत और बागपत में रहने वाले रिश्तेदारों के यहां से सिलिंडर की व्यवस्था करके लाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-गैस सिलिंडरों की गाड़ी नहीं आने के कारण परेशानी ज्यादा बढ़ गई है। उपले खरीदकर चूल्हे जलाने पड़ रहे हैं। जल्द ही गैस सिलिंडरों की समस्या का समाधान कराया जाए। -पलक शर्मा, गृहिणी
-पहले बुकिंग करते ही सिलिंडर मिल जाता था, लेकिन अब गोदाम के चक्कर लगाने के बाद भी नहीं मिल रहा। सिलिंडरों की आपूर्ति जल्द कराई जाए, जिससे सिलिंडर मिल सके और समस्या का समाधान हो। -माहीचंद, उपभोक्ता
-गैस एजेंसी के तीन बार चक्कर लगा चुका हूं, लेकिन हर बार एक-दो दिन में सिलिंडरों की गाड़ी आने की बात कहकर वापस भेज दिया जाता है। अब 15 दिन बाद भी सिलिंडर नहीं मिला। -विपिन कुमार, उपभोक्ता
-बुकिंग करने के छह दिन बाद भी सिलिंडर नहीं मिला। इसकी जानकारी करने के लिए कई बार एजेंसी और गोदाम पर जा चुका हूं। सिलिंडर नहीं मिलने की वजह से उपले खरीदकर चूल्हे पर खाना बनाया जा रहा है। -रोहताश कश्यप, उपभोक्ता

वर्जन-
लोनी प्लांट में मरम्मत कार्य चल रहा है, इस वजह से सिलिंडरों की आपूर्ति बाधित है। स्थिति सामान्य होते ही आपूर्ति शुरू हो जाएगी और सभी उपभोक्ताओं को सिलिंडर वितरित किए जाएंगे। -देवेंद्र सिंह, गैस एजेंसी संचालक, छपरौली।


वर्जन-
एचपीसीएल की भटिंडा स्थित रिफाइनरी में वार्षिक मरम्मत कार्य चल रहा है। इस वजह शट डाउन लिए जाने के कारण सिलिंडरों की आपूर्ति बाधित है। एक-दो दिन में सिलिंडरों की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। -अनूप तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed