फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The first day of practice games target set

पहले दिन अभ्यास मैचों में लगाया निशाना

Thu, 10 Sep 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिनौली
ब्यूरो/अमर उजाला, बिनौली Updated Thu, 10 Sep 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
The first day of practice games target set
 जौहड़ी गांव स्थित डा. बीपी सिंहल शूटिंग रेंज में बुधवार को पांच दिवसीय 17वीं यूपी स्टेट इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ किया गया। पहले दिन शूटरों ने रेंज पर जमकर अभ्यास किया।
विज्ञापन


शुभारंभ भाजपा सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने फीता काटकर व रेंज पर निशाना साधकर किया। इसके उपरांत यूपी स्टेट राइफल एसोसिएशन लखनऊ के जनरल सेक्रेट्री रामेंद्र ने ध्वजारोहण किया। पहले दिन अभ्यास मैच कराए गए।
विज्ञापन


 प्रतियोगिता में जनरल सेक्रेट्री ने बताया कि जैसे की यूपी स्टेट प्रतियोगिता अन्य जगह भी आयोजित हुई है, उनके मुकाबले में जौहड़ी बीपी सिंहल शूटिंग रेंज में सबसे ज्यादा शूटरों की एंट्री हो रही है। अन्य जगहों पर 400 शूटरों की एंट्री तक समिति हो जाती थी, लेकिन यहां पर 650 शूटरों की एंट्री हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर व सब-जूनियर, बालक व बालिका वर्ग के एयर पिस्टल व राइफल स्पर्धा में 96 पदकों के लिए निशानेबाज निशाना साधेंगे। प्रतियोगिता के मैच बृहस्पतिवार से शुरू हो जाएंगे। इस अवसर पर यूपी स्टेट राइफल एसोसिएशन के सदस्यों में अरुण सिंह, आनंद विक्रम सिंह, विक्रांत तोमर, अभयवीर यादव भी रेंज पर पहुंच गए है।


रेफरी रमेश तोमर, विक्रम सिंह ठाकुर, इकबाल, अरुण चौधरी, संजीव कुमार रहेंगे। आयोजन में डॉ. राजपाल सिंह, कोच नीतू श्योराणा, कुलदीप तोमर, वाजिद अली, रहीस मलिक, दादी चंद्रो व प्रकाशो तोमर, कोच फारूख पठान, दीक्षा श्यौराणा, कृष्ण प्रजापति, रवि दत्त शर्मा, निर्भय सिंह का योगदान रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed