{"_id":"654f66c5811421f9980df703","slug":"the-festival-of-diwali-inspires-to-move-from-darkness-to-light-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-7103-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अंधेरे से उजाले की ओर जाने की प्रेरणा देता है दीपावली का त्योहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अंधेरे से उजाले की ओर जाने की प्रेरणा देता है दीपावली का त्योहार
विज्ञापन
फोटो - 7
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सर्वोदय पब्लिक स्कूल में शनिवार को दीपावली पर रंगोली और दीया सजाओ प्रतियोगिता हुई। इसके उपरांत विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य अमित कुमार व निदेशक प्रमोद पंवार ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि दीपावली विजय का त्योहार है, जो अंधेरे से उजाले की ओर जाने की प्रेरणा देता है। स्कूल के संस्थापक तेजपाल सिंह ने कहा कि जिस प्रकार दीया घर के अंधकार को दूर कर देता है, उसी प्रकार ज्ञान का प्रकाश जीवन को रोशन करता है। इस मौके पर स्कूल में दीया बनाओ और रंगोली बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने सुंदर दीये और रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता के उपरांत विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रबंधक बेगराज सिंह, प्रबंध समिति के सदस्य देवेंद्र कुमार, अवध कुमार, हरेंद्र पंवार, डॉ दिनेश चौधरी, निशा चौहान सहित स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।