फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The family members of the martyr, angry with the leaders, warned of boycotting the elections

नेताओं से खफा शहीद के परिजनों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

Thu, 27 Jan 2022 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
The family members of the martyr, angry with the leaders, warned of boycotting the elections
बिनौली (बागपत)। लद्दाख के द्रास सेक्टर में ड्यूटी के दौरान बर्फ की ढांग के नीचे दबकर शहीद हुए खपराना के सैनिक अनुज कुमार के परिवार को सांत्वना देने अभी तक भी कोई नेता नहीं पहुंचा है। शहीद के इस अपमान पर परिजनों और ग्रामीणों ने गांव में पंचायत का आयोजन कर विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी। यह भी कहा कि कोई भी नेता गांव में वोट मांगने ना आ जाएं।
विज्ञापन

खपराना गांव निवासी सैनिक अनुज कुमार पुंडीर पुत्र अशोक पुंडीर लद्दाख के द्रास सेक्टर में ड्यूटी के दौरान बर्फ की ढांग के नीचे दबकर शहीद हो गया था। 23 जनवरी को सैनिक सम्मान के साथ शहीद अनुज का अंतिम संस्कार किया गया था। उसकी पत्नी प्रियंका चौहान, भाई मनीष आदि परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है उनके घर पर अब तक सांसद, विधायक या किसी भी दल का नेता शोक संवेदनाएं प्रकट करने नहीं पहुंचा। उन्होंने इसे शहीद का अपमान बताया। इससे नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने बुधवार को गांव में पंचायत का आयोजन कर सर्व सम्मति से विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी। ग्रामीणों ने कहा कि किसी भी दल का प्रत्याशी उनके गांव में वोट मांगने ना आए। पंचायत की अध्यक्षता ठाकुर सूरजपाल, संचालन रामभूल ने किया।
विज्ञापन

पंचायत में पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह, प्रधान मंथन सिंह, प्रमोद ठाकुर, रणवीर सिंह, मनोज शर्मा, ऋषभ शर्मा, राकेश डीलर, मदन ठाकुर, सुनील ठाकुर, शिवकुमार, पंचम ठाकुर, कुलदीप, प्रवीण, ओमपाल कश्यप, मिट्ठू वाल्मीकि, शौकीन, बालेश्वर पाल, विक्रांत राणा, रामपाल प्रजापति, छोटे कश्यप, राकेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई तो करा दें खफराना गांव का विकास
शहीद अनुज कुमार की पत्नी प्रियंका चौहान ने कहा कि पति तो देश सेवा करते हुए शहीद हो गए। मगर, उनके गांव का कोई तो विकास करा दे। विकास के मामले में यह गांव पिछड़ा हुआ है। यहां आने जाने के लिए सड़के नहीं है। शिक्षा, बिजली, पानी और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सेवाओं की कमी है। इस गांव की ओर भी कोई ध्यान दो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed