फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The faces of the passengers blossomed as soon as the money arrived in the account.

खाते में रकम आते ही यात्रियों के चेहरे खिले

Sun, 05 Jun 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
The faces of the passengers blossomed as soon as the money arrived in the account.
ओपन एंडेड कार्ड से वापस मिली धनराशि दिखाता यात्री अंकित जैन - फोटो : BARAUT
ओपन एंडेड कार्ड में फंस गई थी नौ हजार यात्रियों की कमाई
विज्ञापन

अमर उजाला ने समस्या को प्रमुखता से किया था प्रकाशित
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। अमर उजाला में गत 19 मई को प्रमुखता से प्रकाशित खबर ओपन एंडेड कार्ड में फंसी गई नौ हजार यात्रियों की मेहनत की कमाई से परिवहन निगम के अफसरों में खलबली मच गई थी। फिलहाल अफसरों ने कार्रवाई से बचने के लिए यात्रियों के खातों में धनराशि भेज दी है। उधर, यात्रियों के चेहरे खिल उठे हैं।
मेरठ क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पांच डिपो में मेरठ, सोहराब गेट, गढ़मुक्तेश्वर, भैसाली, बड़ौत डिपो में वर्ष 2017 में ओपेन एंडेड कार्ड बनाए गए थे। इस दौरान पांच डिपो के लगभग 15 हजार यात्रियों ने इसमें रुचि दिखाई थी। यात्रियों को मालूम नहीं था कि उनकी मेहनत की कमाई फंस जाएगी। यह योजना दो-तीन महीने बाद ही बंद कर दी गई थी। इससे नौ हजार यात्रियों के लगभग 50 से 60 लाख रुपये ओपन एंडेड कार्ड में फंस गए थे। कई बार यात्रियों ने शिकायत की परंतु सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

अमर उजाला ने इस समस्या का प्रमुखता से गत 19 मई के संस्करण में प्रकाशित किया। इससे परिवहन निगम के अफसरों में खलबली मच गई। इसके बाद से ही परिवहन निगम के अफसरों ने यात्रियों के खाता नंबर जुटाने शुरू कर दिए थे। फिलहाल यात्रियों के खातों में धनराशि पहुंच गई है। इससे यात्रियों के चेहरे खिल उठे। यात्री अंकित जैन, सुनील, प्रमोद, विपिन, सोनू आदि ने समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित करने पर अमर उजाला का आभार जताया। उधर, स्टेशन प्रभारी नरेंद्र मान ने बताया कि अधिकतर यात्रियों के खातों में धनराशि भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed