{"_id":"66f86e341e710a978a0ef28a","slug":"the-energy-corporation-team-was-chased-and-beaten-up-for-catching-electricity-theft-in-kirthal-baghpat-news-c-28-1-bag1001-119100-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: किरठल में बिजली चोरी पकड़ने पर ऊर्जा निगम की टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: किरठल में बिजली चोरी पकड़ने पर ऊर्जा निगम की टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
Sun, 29 Sep 2024 02:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 29 Sep 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
रमाला। किरठल गांव के बिजलीघर के अवर अभियंता तेज प्रताप राव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार को वह किरठल गांव में चेकिंग करने गए थे। तभी उन्होंने बाबूराम के कोल्हू पर बिजली मीटर से पहले कट लगाकर बिजली चोरी होती मिली।
आरोप लगाया कि उन्होंने उपभोक्ता को बुलाया तो काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए ऊर्जा निगम की टीम पर हमला कर दिया और लाठी डंडों से दौड़ा दौड़ाकर पीटकर घायल कर दिया। आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनके सरकारी दस्तावेज भी फाड़ दिए। वहां से किसी तरह भागकर जान बचाई। इसके बाद पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी।
वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों ने पांच लोगों को पकड़ लिया और उन्हें बचाकर गांव से बाहर निकाला। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि अवर अभियंता तेज प्रताप राव की तहरीर पर बाबूराम, अशोक, रिंकू, अंकुर, संजू और बीस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।