{"_id":"62546eca5f628e0c89314bbf","slug":"the-dj-driver-was-thrashed-when-the-bike-hit-the-tempo-side-kahkra-news-mrt5840207141","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक मे टैम्पो की साईड लगने पर डीजे चालक की धुनाई की, सोने की चैन झपटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक मे टैम्पो की साईड लगने पर डीजे चालक की धुनाई की, सोने की चैन झपटने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक में टेंपो की साइड लगने पर डीजे चालक की धुनाई की
खेकड़ा (बागपत)। गांव फखरपुर में बाइक में टेंपो की टक्कर लगने के बाइक चालक ने परिजनों संग मिलकर डीजे चालक की धुनाई कर डाली। डीजे चालक का आरोप है कि हमलावरों ने उसके गले से सोने की चेन भी झपट ली। पुलिस पिता-पुत्र सहित तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है।
गांव ढिकौली निवासी सचिन कुमार शादी में डीजे बजाने का कार्य करता है। रविवार की शाम वह शादी समारोह में मंडौला में डीजे बजाने के लिए जा रहा था। जब वह फखरपुर गांव मे पहुंचा। तभी उसके डीजे लदे टेपो की साइड गांव के ही एक युवक की बाइक में लग गई। इसके बाद आक्रोशित हुए बाइक सवार युवक ने अपने पिता और भाई को बुलाकर डीजे चालक की धुनाई कर दी। इसके बाद डीजे चालक ने डायल 112 पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर पिता पुत्र को हिरासत मे लेकर कोतवाली ले आई। डीजे चालक का आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट के दौरान उसके गले से सोने की चेन भी झपट ली है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपियों से घटना के बारे में पूछताछ करने में जुटी है। फखरपुर गांव के कुछ लोग दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के प्रयास में जुटे हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय चौधरी का कहना है कि आरोपियों को हिरासत में लेकर घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।