{"_id":"58b703684f1c1bbe1c831af9","slug":"the-development-will-house-a-fine-of-rs-500-on-the-mess","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास भवन में गंदगी फैलाने पर 500 रुपये लगेगा जुर्माना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास भवन में गंदगी फैलाने पर 500 रुपये लगेगा जुर्माना
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 01 Mar 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
परिसर में गंदगी
- फोटो : amar ujala
बागपत। विकास भवन परिसर और दीवारों को गंदा करने वालों की अब खैर नहीं है। सीडीओ ने कहा कि परिसर में गंदगी फैलाने वालों पर 500 रुपये का जुर्माना लगेगा। कर्मचारियों की इस हरकत को उनकी चरित्र पंजिका में दर्ज कराने के निर्देश दिए।
सीडीओ हाकिम सिंह को विकास भवन के निरीक्षण के दौरान परिसर में दीवारें गंदी और गमले में बीड़ी, सिगरेट दिखाई दिए। सीडीओ ने निर्देश दिए कि जो भी दीवारों को गंदा करता पकड़ा जाता है तो उस पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। उन कर्मचारियों के लिए की भी खैर नहीं जो हर समय मुंह में गुटखा, पान मसाला रखते हैं। ऐसे कर्मचारियों को भी चिह्नित किया जा रहा है। पकड़े जाने पर कर्मचारियों की चरित्र पंजिका में उसको दर्ज करवाया जाएगा।
जिला अस्पताल में गंदगी फैलाने पर 200 रुपये का जुर्माना
बागपत। जिला अस्पताल में भी कुछ इसी तरह का फरमान दीवारों का चस्पा है। सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाहा ने भी सख्त हिदायत दी है कि जिसने भी दीवारें गंदगी की, उसको 200 रुपये का जुर्माना देना पड़ेगा।